Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े लाखों की लूट, मचा हड़कंप

PNB

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में दिनदहाड़े बैंक (Bank) में लूट (Loot) हुई है। हथियारों से लैस बदमाशों ने नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) (सिहानी ब्रांच) में वारदात को अंजाम दिया।

दो बाइक से आए चार बदमाशों ने करीब 12 लाख रुपये की लूट की और फरार हो गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस को वारदात की जानकारी दे दी गई है।

बंदूक की नोक पर बैंक में डकैती, दो किलो सोना व लाखों रुपए लूटकर बदमाश फरार

घटना के बाद बैंक परिसर में सभी डर गए। बाहर का मौहाल भी दहशत भरा नजर आया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों तक पहुंचा जा सका।

Exit mobile version