• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से निकले लाखों रुपए, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से निकले लाख्न रुपए

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। क्लोन चेक के जरिए अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं। इस जालसाजी का खुलासा तब हुआ, जब जालसाज ने 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा क्लोन चेक लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा में पेमेंट के लिए लगाया। बड़ी रकम होने के कारण बैंक ने इस बार ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से कंफर्म किया तो उन्होंने ऐसा कोई चेक जारी करने से मना कर दिया।

इसके बाद बैंक ने पेमेंट रोकते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, चंपत राय ने अयोध्या पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद देर शाम अयोध्या कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय का कहना है कि देर शाम शिकायत के बाद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

14 सितंबर तक मुंबई में रहेंगी कंगना, बीएमसी ने होम क्वारंटीन के नियमों में दी छूट

बताया जाता है कि इस धोखाधड़ी की शुरुआत 1 सितंबर को उस समय हुई, जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते का एक क्लोन चेक लखनऊ के एक बैंक मैं लगाया गया। यह चेक ढाई लाख रुपए का था। छोटी रकम होने के कारण इस चेक का वेरिफिकेशन नहीं हुआ और यह रकम पास हो गई। इसके दो दिन बाद इसी तरह लखनऊ के ही उसी बैंक में साढे तीन लाख रुपए का एक और क्लोन चेक लगाया गया और यह चेक भी पास हो गया।

इस तरह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का 6 लाख रुपया जालसाजों ने हड़प लिया, लेकिन 9 सितंबर को जब लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा चेक पेमेंट के लिए लगाया गया तो बड़ी रकम होने के कारण इस बार बैंक ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कन्फर्म करने के लिए फोन किया।

वायुसेना के बेड़े में आज शामिल होंगे 5 राफेल, फ्रांस की रक्षामंत्री होंगी चीफ गेस्ट

इसके बाद चंपत राय ने ऐसा कोई चेक जारी करने से मना किया और इसके बाद उन्होंने अयोध्या पुलिस को इसकी जानकारी दी। अयोध्या पुलिस ने देर शाम इस धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अयोध्या क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया कि इस पूरी धोखाधड़ी की जांच की जा रही है।

Tags: 24ghante online.combank of barodacrime news in indialakhs of rupees lent out of Shri Ram Janmabhoomi Trustmillions of rupees released from clone checksShri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetraक्लोन चेक से निकले लाखों रुपएबैंक ऑफ़ बड़ौदाश्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्षश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
Previous Post

14 सितंबर तक मुंबई में रहेंगी कंगना, बीएमसी ने होम क्वारंटीन के नियमों में दी छूट

Next Post

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई BMC को फटकार, त्वरित कार्रवाई करने पर सवाल उठाया, कंगना रनौत मामले में आज फिर होगी सुनवाई

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री धामी

01/03/2026
Protests in Lucknow over Khamenei's death
Main Slider

खामेनेई की मौत की खबर पर लखनऊ में प्रदर्शन, 3 दिन के शोक का ऐलान

01/03/2026
Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
Next Post
Kangana Ranaut

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई BMC को फटकार, त्वरित कार्रवाई करने पर सवाल उठाया, कंगना रनौत मामले में आज फिर होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें

Hashish

पुलिस के हत्थे चढ़ा मादक पदार्थ का कारोबारी, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

14/01/2021
kangna ranaut

मेरी ड्रिंक में कुछ मिला दिया था और फिर जो हुआ वह मेरी मर्जी से नहीं हुआ था : कंगना रनौत

30/08/2020
Devudtt Padikkal kohli

देवदत पडीक्कल : करियर मे आगे बढ़ने के लिए कोहली से मिली है यह खास सलाह

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version