Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, 15 दिन में दूसरी बार बिगड़ी तबीयत

Lal Krishna Advani

Lal Krishna Advani

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani )  को बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें डॉ विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

96 साल के आडवाणी (Lal Krishna Advani ) आयु संबंधित स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले आडवाणी को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक उन्हें उम्र संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version