Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भूमि पूजन से पहले बोले लाल कृष्ण आडवाणी- मेरे जीवन का एक सपना आज होगा पूरा

लाल कृष्ण आडवानी

भूमि पूजन से पहले बोले लाल कृष्ण आडवानी- मेरे जीवन का एक सपना आज होगा पूरा

अयोध्या। यहां राम मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत से पहले के दृश्य विहंगम और अभूतपूर्व हैं। राम नगरी में त्रेतायुग सा दृश्य देखने को मिल रहा है।

जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो ऐसी हैं जैसे कि भगवान राम के वनवास खत्म कर लौटने पर अयोध्यावासी पूरे मन से उनके स्वागत को खड़े हों। इस ऐतिहासिक घड़ी के लिए अयोध्या नगरी सज-संवर कर तैयार हो गई है।

बाईपास राम पैड़ी से लेकर पूरे नगर को रंग बिरंगी झालरों और भगवा झण्डे से सजाया गया है, जिसकी शोभा देखती ही बन रही है। समूचे पौराणिक नगर को शुभ के प्रतीक पीले रंग से रंगा गया है।

राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भूमि पूजन से पहले एक संदेश जारी किया है। संदेश में उन्होंने लिखा है कि उनके जीवन का एक सपना आज पूरा हो रहा है। यह सपना मेरे ह्दय के समीप है।

राम भक्‍तों को ही नहीं, रावण मंदिर के पुजारी को भी है मंदिर के शिलान्यास का इंतजार

यह क्षण एतिहासिक एवं भावपूर्ण है। उन्होंने लिखा कि श्री राम जन्मभूमि श्री राम मंदिर का निर्माण भाजपा का एक सपना रहा है और मिशन भी। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीयों के लिए एतिहासिक है। उल्लेखनीय है कि कल के भूमि पूजन समारोह में लाल कृष्ण आडवाणी शिरकत नहीं कर रहे हैं।

Exit mobile version