• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

Writer D by Writer D
08/11/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lal Krishna Advani

Lal Krishna Advani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का आज जन्मदिन है। वे 95 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आडवाणी के घर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

पीएम मोदी (PM Modi) करीब आधे घंटे तक लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) के घर पर रहे। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने इस दौरान लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया। आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी हर साल उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं। उनसे आशीर्वाद लेते हैं।

Image

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ट्वीट कर कहा, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल  की विकास यात्रा में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

Image

सिंध प्रांत में हुआ था जन्म

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णचंद डी आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी था। पाकिस्तान के कराची में उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई की। बाद में उन्होंने सिंध में कॉलेज में दाखिला लिया। जब देश का विभाजन हुआ तो उनका परिवार मुंबई आ गया। यहां पर उन्होंने कानून की शिक्षा ली। आडवाणी जब 14 साल के थे तभी संघ से जुड़ गए थे।

1951 में वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ से जुड़े। 1977 में वे जनता पार्टी से जुड़ गए। वे बीजेपी के संस्थापक सदस्य हैं। बीजेपी के साथ आडवाणी ने भारतीय राजनीति की धारा बदल दी। आडवाणी ने आधुनिक भारत में हिन्दुत्व की राजनीति से प्रयोग किया। उनका ये प्रयोग काफी सफल रहा। भारतीय जनता पार्टी 1984 में 2 सीटों के सफर से शुरुआत कर 2014 में पूर्ण बहुमत में पहुंच गई।

1990 में निकाली थी रथयात्रा

आडवाणी ने 25 सितंबर 1990 को राममंदिर निर्माण के लिए समर्थन जुटाने की खातिर सोमनाथ से रथयात्रा शुरू कर दी। इस रथ यात्रा ने काफी सुर्खियां बटोरी। आडवाणी अपने जोशीले और तेजस्वी भाषणों की वजह से हिन्दुत्व के नायक बन गए। वे कई बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। आडवाणी 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे।

Tags: delhi newsLal Krishna Advanilal krishna advani birthdayNational newspm modiRajnath singh
Previous Post

22 से 35 साल की उम्र की महिलाओं का गर्भाशय निकाला, मरीजों को लेकर संचालक फरार

Next Post

‘केजरीवाल जी मैं फांसी के लिए तैयार, क्या आप इस्तीफा देंगे?’, सुकेश के नए खत से मची खलबली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
Mahila Akrosh Rally
Main Slider

लखनऊ में कल बीजेपी निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी करेंगे मार्च का नेतृत्व

20/04/2026
plane crashes
Main Slider

छत्तीसगढ़ में विमान हादसा: पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका

20/04/2026
Next Post
sukesh chandrashekhar

'केजरीवाल जी मैं फांसी के लिए तैयार, क्या आप इस्तीफा देंगे?', सुकेश के नए खत से मची खलबली

यह भी पढ़ें

arrested

अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

26/01/2022
Encounter with mining mafia

खनन माफ़ियों से साथ मुठभेड़, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागे आरोपी

24/05/2021

धर्म दत्त गुप्ता और जसलीन मथारू ने प्रेस कांफ्रेंस में ‘रापची ओरिजनल्स’ फ्री स्ट्रीमिंग शुरू करने की दी जानकारी।

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version