• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल कृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में हुए एडमिट

Writer D by Writer D
27/06/2024
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Lal Krishna Advani

Lal Krishna Advani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीजेपी के दिग्गज नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) की बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें फौरन रात 10 बजे दिल्ली के AIIMS अस्पताल में एडमिट कराया गया था। आज यानी गुरुवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत कैसी है यह जानने के लिए एम्स के डायरेक्टर एम श्रीनिवास से फोन पर बात की। साथ ही दिल्ली पुलिस ने एम्स कैंपस के गेट पर और प्राइवेट वार्ड के गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के मुतबाकि 96 साल के आडवाणी को ओल्ड ऐज से जूड़ी परेशानी है। साथ ही अस्पताल ने बयान जारी कर जानकारी दी कि आडवाणी की हालत स्थिर है और उन को ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

लाल कृष्ण आडवाणी AIIMS में एडमिट है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने एम्स कैंपस के गेट पर और प्राइवेट वार्ड के गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही एम्स के गेट पर दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात है। दिल्ली एम्स में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani)  को कई वीआईपी देखने के लिए और उन का हाल-चाल जानने के लिए एम्स पहुंच सकते हैं, जिसके चलते दिल्ली एम्स में वीआईपी मूमेंट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

भारत रत्न से नवाजा गया

हाल ही में 31 मार्च को वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani)  को राजनीति में उन के लंबे योगदान के चलते भारत रत्न से नवाजा गया था। जिस दौरान भी तबीयत खराब होने की वजह से वो राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंच सकें थे। इससे पहले उन्हें साल 2015 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने तीन बार बीजेपी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। आडवाणी देश के सातवें उप प्रधानमंत्री भी रहे साल 2002 से 2004 तक उन्होंने उप प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। साथ ही दिग्गज नेता आडवाणी ने सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री का पद भी संभाला, वो 1998 से 2004 तक गृह मंत्री रहे।

7 बार लोकसभा सांसद रहे

आडवाणी (Lal Krishna Advani) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जरिए अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया था। जिसके बाद वो राम मंदिर के आंदोलन में काफी आगे रहे और अहम भूमिका निभाई। साथ ही बीजेपी की नींव रखने वाले नेताओं में उन का नाम शुमार हैं। गांधीनगर सीट आडवाणी का गढ़ कहा जाता है वो गांधीनगर से 7 बार सांसद रहे साथ ही 4 बार राज्यसभा के सांसद चुने गए।

ICSI CSEET 2024 July एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें एग्जाम पैटर्न

साल 2014 में आडवाणी ने आखरी बार लोकसभा का चुनाव गांधीनगर से लड़ा था और जीत हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने खराब सेहत के चलते चुनाव नहीं लड़ा। आडवाणी के बाद इस सीट से पिछली दो बार से अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं और जीत हासिल कर रहे हैं।

Tags: delhi newsLal Krishna AdvaniNational news
Previous Post

ICSI CSEET 2024 July एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें एग्जाम पैटर्न

Next Post

सात साल में प्रदेश पुलिस ने देश में कायम की है अपनी नई पहचान: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Liquor shops
Main Slider

जाम छलकाने वालों की खुशखबरी, अब होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
CM Dhami
Main Slider

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

03/03/2026
Next Post
CM Yogi

सात साल में प्रदेश पुलिस ने देश में कायम की है अपनी नई पहचान: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Nawab Malik

नवाब मलिक को 14 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेजा गया

07/03/2022

बढ़ते ब्लड प्रेशर से हैं परेशान तो रोजाना पिएं दो कप ग्रीन टी

07/01/2022
Features like one million phones found in low budget phones, learn how

Realme समेत कई प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी छूट, उठाए लाभ

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version