• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ललितपुर दुष्कर्म कांड: झांसी सपा जिलाध्यक्ष समेत ढाई सौ लोगों पर मुकदमा

Writer D by Writer D
15/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, ललितपुर
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ललितपुर में नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में अब झांसी के सपा जिलाध्यक्ष समेत ढाई सौ लोगों पर पुलिस ने धारा 144 का उल्लघंन करने व पीड़िता का नाम उजागर करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

इसका विरोध करते हुए झांसी सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर भी मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। अपने तर्क में उन्होंने कहा कि उस नाबालिग पीड़िता का नाम उन्होंने उजागर नहीं किया बल्कि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में पहले ही दर्ज कर चुकी है। इस नाते पुलिस पर भी मुकदमा होना चाहिए, पुलिस हमसे पहले दोषी है।

बीते रोज ललितपुर में हुए दुष्कर्म कांड की जानकारी के बाद झांसी जिले के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ललितपुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच का निवेदन करने गए थे। उनके साथ करीब ढाई सौ सपाई साथ थे। जनपद में त्योहारों को देखते हुए पहले ही धारा 144 लगाई जा चुकी है।

इसका उल्लंघन होते देख पुलिस ने महेश कश्यप समेत ढाई सौ अज्ञात सपाइयों पर धारा 144 के उल्लंघन करने व नाबालिग पीड़िता का नाम उजागर करने के चलते मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को जब इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष महेश कश्यप को हुई तो उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

उन्होंने कहा यह सच है कि हमारे साथ काफी लोग थे। जब किसी बड़ी पार्टी के नेता पर आरोप लगता है तो लोगों का आक्रोश जाग उठता है और यही कल हुआ। लोग सड़कों पर थे और हम लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से निवेदन करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और निर्दोषों पर कार्रवाई न करने का ही निवेदन किया है। लेकिन सही मायने में तो पुलिस दोषी है कि उन्होंने नाबालिग पीड़िता का नाम उजागर किया।

जबकि उन्हें पीड़िता का नाम बदलकर लिखना चाहिए था। यदि हम पर मुकदमा लिखा है तो हमसे पहले इस मुकदमे के हकदार पुलिसकर्मी हैं। पुलिस और प्रशासन पर भी मुकदमा लिखा जाना चाहिए। हम लोग पीड़िता के पक्ष में हैं, उसे हर हाल में न्याय मिलना ही चाहिए, लेकिन निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई न हो यह हम आज भी निवेदन कर रहे हैं।

Tags: crime newsLalitpur newsLalitpur rape case
Previous Post

अधेड़ रिक्शा चालक की सिर कुचल कर निर्मम हत्या

Next Post

40 लाख का गांजा बरामद, नौ तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
क्राइम

फिर कांपी इस राज्य की धरती, लगे इतनी तीव्रता के भूकंप झटके

27/08/2025
landslide on Vaishno Devi Yatra route
Main Slider

वैष्णो देवी यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से अबतक 30 मौतें, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

27/08/2025
Paan Gulkand Modak
खाना-खजाना

बप्पा को लगाएं स्पेशल मोदक का भोग, ये है बनाने का तरीका

27/08/2025
Sattu Laddu
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

27/08/2025
Panchadevs
धर्म

मंत्र जाप के साथ करें पूजा, सुख-समृद्धि के साथ आएगी खुशहाली

27/08/2025
Next Post
arrested

40 लाख का गांजा बरामद, नौ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

पूरी नहीं हुई गौरी की ‘मन्नत’, नहीं मिली आर्यन खान को जमानत

20/10/2021
Police Encounter

पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का ईनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

05/09/2022

शोएब अख्तर : ”मुझे समझ नहीं आता कि गेंदबाजों में आक्रामकता इतनी कम क्यों?”

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version