• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आडवाणी को मिला राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण, जोशी को भी VHP ने दिया न्योता

Writer D by Writer D
19/12/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lal Krishna Advani

Lal Krishna Advani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lalkrishna Advani) और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण मिल गया है। आडवाणी और जोशी राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेताओं में रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने दोनों दिग्गज नेताओं को मंगलवार को निमंत्रण दिया।

आलोक कुमार ने कहा, राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी (Lalkrishna Advani) और डॉ मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई। दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रतिष्ठा समारोह के बाद 24 जनवरी से उत्तर भारत की परंपरा के अनुसार 48 दिनों तक मंडल पूजा होगी। वहीं, 23 जनवरी से आम लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

चंपत राय ने क्या कहा था?

इससे पहले खबर आई थी कि स्वास्थ्य और उम्र के कारण दोनों नेताओं को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं भेजा गया। दोनों नेताओं से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया गया था। राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि दोनों परिवार के बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।

आमंत्रित लोगों की विस्तृत सूची देते हुए राय ने कहा कि स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से आडवाणी और जोशी संभवत: अभिषेक समारोह में शामिल नहीं होंगे। आडवाणी अब 96 साल के हैं और जोशी अगले महीने 90 साल के हो जाएंगे।

‘आडवाणी-मुरली मनोहर जोशी कृपया प्राण प्रतिष्ठा में न आएं’, जानें चंपत राय ने ऐसा क्यों कहा

उन्होंने कहा, विभिन्न परंपराओं के 150 साधु-संतों और छह दर्शन परंपराओं के शंकराचार्यों सहित 13 अखाड़े इस समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में लगभग चार हजार संतों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 2200 अन्य मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandirLal Krishna Advaniup news
Previous Post

IPL Auction: नीलामी में लगी 20 करोड़ की बोली, ये बना इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर

Next Post

IGNOU जनवरी 2024 एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये है लास्ट डेट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi participated in the 'Vijay Shobha Yatra'
उत्तर प्रदेश

आस्था-उल्लास के लहरों पर सवार हो निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजय शोभायात्रा

02/10/2025
Raja Bhaiya
Main Slider

दशहरे पर राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, वीडियो में दिखें सैकड़ों हथियार

02/10/2025
Anand Bardhan paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri
राजनीति

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

02/10/2025
CM Dhami paid tribute to the martyrs of the state movement
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

02/10/2025
CM Dhami garlanded the statue of Mahatma Gandhi
राजनीति

सीएम धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

02/10/2025
Next Post
IGNOU

IGNOU जनवरी 2024 एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये है लास्ट डेट

यह भी पढ़ें

kangana ranaut

मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को तीसरी बार भेजा समन, क्या आज देंगी हाजिरी?

23/11/2020
Rape

ट्यूशन पढ़ाने आए मासूम के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

19/05/2021
Parvati

कुरान पढ़ने में हिंदू लड़की आई अव्वल, कक्षा चार की पार्वती ने जीता प्रथम पुरस्कार

23/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version