Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लालू प्रसाद यादव  की किडनी सिर्फ 25 फीसदी कर रही फंक्शन:  रिम्स

रांची। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाजरत हैं। उन्होंने बताया है कि लालू की किडनी मात्र 25 फीसदी ही काम कर रही है।

रिम्स के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि लालू प्रसाद यादव का किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। भविष्यवाणी करना मुश्किल है। यह स्पष्ट रूप से खतरनाक है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दिया है।

अब डाक टिकट पर आप भी छपवा सकते हैं ‘अपनों’ की फोटो, ये है तरीका

लालू की खराब तबीयत की जानकारी रिम्स प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को दिए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उनसे मिलने पहुंचे। कांग्रेस ने कहा कि खराब तबीयत की जानकारी मिली तो मैं हाल जानने पहुंचा। इसके अलावा बिहार के दो आरजेडी विधायक भी लालू से मिलने के लिए आज पहुंचे थे। जेल मैनुअल के मुताबिक, लालू से मुलाकात के लिए शनिवार को तीन लोग रिम्स के पेइंग वार्ड में जा सकते हैं।

 

 

Exit mobile version