Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश में जमीन घटती जा रही है, जनसंख्या बढ़ती जा रही है : साक्षी

साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj

उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार से मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा तत्काल समाप्त करने की मांग की है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश मे इस वक्त पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनंसख्या है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनसंख्या 32 करोड़ है जबकि हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनसंख्या 20 करोड़ पहुँच गई है जो चिंता का विषय है। इसके समाधान के लिए केंद्र सरकार तत्काल मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त करे।

जिला न्यायालय में क्लेम कोर्ट की मांग को लेकर अब भूख हड़ताल पर बैठेंगे वकील

भाजपा सांसद शुक्रवार को किसी कार्यक्रम में बागपत पहुचे थे। उन्होंने कहा कि देश मे जमीन घटती जा रही है और जनसंख्या बढ़ती जा रही है। किसान आंदोलन को लेकर भी साक्षी महाराज ने राजनितिक दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कृषि बिल को लेकर बात करने को तैयार है।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे राम मंदिर को लेकर उच्चतम न्यायालय जा सकती है। कृषि बिल को लेकर भी कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए लेकिन अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए भोले भाले किसानों के कंधे पर बन्दूक रखकर चलाई जा रही हैं।

Exit mobile version