Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र में बाढ़: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 32 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लापता, मुंबई में इमारत गिरने से 5 मरे

मुंबई. महाराष्ट्र के कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शुक्रवार को मुंबई से सटे गोवंडी में एक इमारत के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं। हादसे में 6 जख्मी हुए हैं। घायलों को मुंबई के राजवाड़ी और सायन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। वहीं, रायगढ़ के तलई गांव में लैंडस्लाइड की वजह से 70 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें से 32 लोगों की मौत हो गई है, अन्य अभी भी फंसे हुए हैं। ​​​

जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया कि कलई गांव में लैंडस्लाइड हुई है। NDRF की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पानी में डूबी सड़कों पर नाव चलाई जा रही हैं।

महाराष्ट्र में बाढ़: मुंबई में इमारत गिरने से 3 की मौत, रायगढ़ में 5 लोगों की जान गई, 30 अभी लापता

खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं नदियां

रत्नागिरी जिले में जगबुडी नदी खतरे के निशान से 2 मीटर और वशिष्ठ नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। कजली, कोडावली, शास्त्री और बावंडी नदियाें ने भी खतरे के निशान को पार कर लिया है। कुंडलिका, अंबा, सावित्री, पातालगंगा, गढ़ी और उल्हास नदियां भी चेतावनी के स्तर पर बह रही हैं।

LAC तनाव के बीच ‘ड्रैगन’ का तिब्बत दौरा, ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे डैम का किया निरीक्षण

पानी में पूरी तरह डूबा चिपलून

चिपलून कस्बा पूरी तरह से जलमग्न है। नगर निगम, तट रक्षक और राजस्व के बचाव दल निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने के लिए नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लांजा, राजापुर, संगमेश्वर कस्बे और आस-पास के इलाके भी बारिश से प्रभावित हुए हैं।

Exit mobile version