Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Latest Corona Update : कोरोना के 60 फीसदी नए मामले केवल छह राज्यों में

corona in up

corona in up

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण की लहर एक बार फि देश और दुनिया पर देथ देखने को मिल रही है। रोज मिलने वाले मामलों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 44,489 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 534 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है। भारत की राजधानी दिल्ली वायरस के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो गई है। वहीं, अगर दुनियाभर की बात करें तो संक्रमितों की संख्या छह करोड़ को पार कर गई है। दुनिया में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 14 लाख से अधिक है।

महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका, PDP के तीन नेता का इस्तीफा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 44,489 नए मामलों का 60.72 फीसदी केवल छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रिपोर्ट किए गए। इसमें सबसे अधिक मामले केरल, फिर महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में रिपोर्ट किए गए।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 524 रही। मृतकों की संख्या का 60.50 फीसदी केवल छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रिपोर्ट किया गया। इसमें दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Exit mobile version