Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जमीनी विवाद में चली लाठियां-डंडे, तीन घायल, आरोपी फरार

Sticks in ground dispute

Sticks in ground dispute

लखनऊ। पीजीआई इलाके के हैवत मऊ मवैया में रविवार देर रात एक प्लाट पर दर्जन भर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया। प्लाट मालिक को जब इसकी जानकारी हुई तो अपने दो अन्य साथियों के साथ रात में ही प्लाट पर हो रहे कब्जे का विरोध किया।

आरोप है कि मु य आरोपी मिश्री लाल ने अपने करीब 10 लोगों के साथ मिलकर कब्जा रोकने गए तीनों लोगों को, लाठी, डंडों, सरिया से जानलेवा हमला कर लहुलूहान कर दिया और भाग निकले। पुलिस ने एक नामजद समेत 10 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बलदेव बिहार तेलीबाग निवासी शिवराज सिंह उर्फ लल्ला पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने बीती 7 जुलाई 2020 को निर्मला एवं विनोद कुमार सिंह से तहसील सरोजनीनगर लखनऊ में उनकी जमीन का विक्रय अनुबन्ध पत्र, पंजीकृत निबन्धन कार्यालय में करवाया है।

लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

रविवार समय लगभग रात 10.30 बजे प्रार्थी के प्लाट पर मिश्रीलाल एवं 10 अज्ञात लोग अवैध निर्माण करवा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पीडि़त अपने दो साथियों, कन्हैया लाल, अफसर अली के साथ, प्लाट पर हो रह अवैध कब्जे को रुकवाने के लिए गया। प्लाट पर पहले से मौजूद सुनियोजित तरीके से मिश्री लाल ने 10 अज्ञात व्यक्तियों के साथ उन पर हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान शिवराज सिंह एवं दोनों साथी को सिर हाथ पर गंभीर चोटें आयी। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रार्थी की भूमि की कूटरचित, फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जा कर लेना चाहते हैं।

मिलावटी शराब बनाने के लिए लाई गई 30 लाख की एल्कोहल समेत आठ लोग गिरफ्तार

पीडि़त ने आरोपितों पर लूट का भी आरोप लगाया है। वहीं पीजीआई पुलिस ने बताया कि रात में घायल लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version