• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेकफास्ट में बनाएं लौकी के पराठा, बच्चे भी खाएंगे शौक से

Writer D by Writer D
09/08/2025
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Lauki Paratha

Lauki Paratha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाश्ते में पराठों का सेवन करना कई लोग पसंद करते हैं और इसमें ज्यादातर लोग आलू के पराठे ही खाते नजर आते हैं। अगर आप इसमें बदलाव लाते हुए कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए लौकी पराठा (Lauki Paratha) बनाने की रेसिपी। लौकी गुणों से भरपूर हैं जो वजन घटाने में भी मदद करती है। इसे 20 से 25 मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता हैं। संडे ब्रेकफास्ट के लिए लौकी पराठा (Lauki Paratha) एक बेहतरीन विकल्प बनेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

 लौकी पराठा (Lauki Paratha) बनाने की सामग्री

लौकी – 1
आटा – 2 कटोरी
प्याज – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबलस्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

 लौकी पराठा (Lauki Paratha) बनाने की विधि

सबसे पहले लौकी को लें और उसके छिलके उतार लें। इसके बाद किसनी की मदद से लौकी को कद्दूकस कर एक बर्तन में रख दें। अब प्याज के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस लौकी और बारीक प्याज के टुकड़े डालकर दोनों को अच्छे से मिला लें।

इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर और कटी हरी धनिया पत्ती डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में आटा डालें और सारी सामग्री के साथ आटे को अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद कुछ देर के लिए मिश्रण को अलग रख दें।

अब पराठे (Lauki Paratha) का मिश्रण लें और उसे एक बार और गूंथ लें। इसके बाद आटे की लोइयां तैयार कर लें। अब एक लोई लें और उसे गोलाकार या तिकोना बेल लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें।

जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें बेला हुआ पराठा डाल दें और सेकें। 20 सेकंड बाद पराठा पलट दें और दूसरी ओर चम्मच की मदद से तेल लगा दें। पराठे तो दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेक लें। इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह एक-एक कर सारी लोइयों से लौकी के पराठे तैयार कर लें। अब टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ लौकी का पराठा (Lauki Paratha) सर्व करें।

Tags: breakfast dishesBreakfast RecipeLauki Paratha
Previous Post

इस बड़ी बीमारी से बचाती है सुपारी, जानें और भी फायदे

Next Post

फटे-पुराने कपड़ों को फेंकने से पहले रुके, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
Next Post
old clothes"

फटे-पुराने कपड़ों को फेंकने से पहले रुके, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी ने डा.चौधरी को किया सम्मानित

19/05/2023
AK Sharma

मजबूत और योग्य सरकार ही किसी देश व समाज की पोषक होती है: एके शर्मा

25/05/2024
CM Dhami

उत्तराखंडी देवभूमि के ब्रांड एम्बेसडर है सभी प्रवासी: सीएम धामी

15/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version