Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस को इवेंट बना दिया ।

बता दें कि आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। तब से 70 वर्ष हो गए प्रदेश को विकास की चाह अभी तक है। प्रदेश के स्थापना दिवस को भी भाजपा ने एक इवेंट बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बगैर कुछ किए समाजवादी पार्टी के कामों को अपना बताकर भाजपा प्रदेश के विकास का श्रेय ले रही है।

योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया जारी, अतीक के दो गुर्गों का मकान किया जमींदोज

प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश का विकास किया है। परन्तु यह कैसा विकास है कि सर्वे में दसवें पायदान पर भी उत्तर प्रदेश नहीं है। हर मामले में फिसड्डी उत्तर प्रदेश की प्रतिव्यक्ति प्रतिवर्ष आय 70 हजार रूपये होने का दावा मुख्यमंत्री जी ने ठोक दिया है।

प्रदेश के विकास की झूठी कहानी गढ़ने वाले भाजपा के अफसरी आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बद्द्तर होती गई है। जंगलराज की आग में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था स्वाहा हो गई है। भाजपा सरकार के समय की एक उपलब्धि यह भी है कि राजधानी लखनऊ, जहां मुख्यमंत्री जी का आवास है, का नाम मकान, प्लाट में धोखाधड़ी और ठगी करने में सर्वप्रथम आ गया है। प्रदेश में न तो निवेश आया, न उद्योग लगे और नहीं लोगों को रोजगार मिला।

Exit mobile version