Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को तगड़ा झटका, इस सरकार ने घोषित किया आतंकवादी संगठन

Lawrence Bishnoi Gang

Lawrence Bishnoi Gang

बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) को कनाडा सरकार ने आतंकवादी संठगन घोषित कर दिया है। कनाडा सरकार की तरफ से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया कि, कनाडा में हिंसा और आतंक के कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। कहा जा रहा है कि, कनाडा कानून के अनुसार, इस फैसले के बाद गैंग से जुड़ी सभी संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा, ‘कनाडा में हर व्यक्ति को अपने घर और समुदाय में सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है।

बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने कुछ समुदायों को डर और हिंसा के माध्यम से निशाना बनाया है। इस गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) को आतंकवादी सूची में डालने से हमें उनके अपराधों को रोकने और समाज में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपकरण मिलते हैं।’

Exit mobile version