Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वकील सतीश मानशिंदे ने बताया- रिया ने कैसे बिताए जेल के वो 28 दिन

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में करीब एक महीने मुंबई की भायखला जेल में रहने के बाद बुधवार को रिया चक्रवर्ती घर वापल लौट आई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती को बुधवार को जेल से रिहा किया गया। जेल में एक महीने तक रिया का क्या रूटीन था, वह क्या-क्या करती थीं, ये बातें अब सामने आ गई हैं।

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बताया है कि रिया ने आखिर जेल में अपना समय कैसे बिताया। बता दें कि ड्रग्स से जुड़े मामले में एनसीबी ने 8 सितंबर को रिया को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में ही थीं।

सुशांत सिंह ड्रग्स मामले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार की गईं रिया चक्रव्रती बुधवार को जमानत मिलने के बाद 28 दिन बाद मुंबई की भायखला जेल से निकलीं। सतीश मानशिंदे ने एक इंटरव्यू में रिया को ‘बंगालन बाघिन’ बताया और कहा कि अपनी छवि को ठीक करने के लिए बंगाल की बाघिन वापस लड़ेगी। जेल में रहने के दौरान रिया ने खुद को काफी सकारात्मक रखने की कोशिश की।

कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका तिवारी के लिए दिया ‘बलिदान’

टीवी चैनल एनडीटीवी के साथ बातचीत में सतीश मानशिंदे ने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से इतने सालों के बाद एक क्लाइंट को देखने के लिए जेल गया था, क्योंकि जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ी थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था। मैं यह देखना चाहता था कि वह जेल के भीतर किस स्थिति में रह रही थीं। यह देखना मेरे लिए सुखद था कि वह जेल के भीतर अच्छे से रह रही थीं। वह जेल में खुद की देखभाल करती थी। वह खुदके और जेल के कैदियों के लिए योग क्लासेज संचालित करती थीं।

वह जेल में कैदियों को योगा सिखाया करती थीं। उन्होंने खुद को जेल के मुताबिक एडजस्ट कर लिया था, क्योंकि कोरोना महामारी के कारण उन्हें घर का खाना नहीं मिल सकता था। वह एक समान्य महिला की तरह ही कैदियों के साथ रहती थीं। एक आर्मी जवान की लड़की होने के नाते उन्होंने युद्ध जैसी परिस्थितियों का सामना किया और अब वह किसी भी व्यक्ति का सामना करने के लिए तैयार हैं, जो उन पर आरोप लगाने और उनके हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

बता दें कि बॉम्बे उच्च न्यायालय के बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बुधवार को सशर्त जमानत दिए जाने के बाद बाइकुला महिला जेल से रिहा कर दिया गया है। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा था कि वह करीब एक माह बाद अपने बिस्तर पर सो सकेगी। न्यायालय ने रिया को 10 दिनों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों के दफ्तर में उपस्थित होने और जांच अधिकारियों के समक्ष पासपोर्ट जमा करने का निदेर्श दिए हैं। रिया के अलावा दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को  बुधवार को जमानत दे दी गई है।

Exit mobile version