नई दिल्ली| टीवी के फेमस सीरियल रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इन दिनों लॉकडाउन में उनका लुक पहले से काफी बदल गया है। इसकी फोटोज उन्होंने शेयर की है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के वास्ते स्मार्टफोन खरीदने के लिए बेची गाय
फोटोज में सुनील लहरी लंबी मूछों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोट-पैंट पहन रखा है। इसके अलावा वह कभी शर्ट तो कभी टी-शर्ट में दिख रहे हैं। उनके इस लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, ”कपड़े आप की पर्सनैलिटी को अलग बना देते हैं। वही व्यक्ति अलग लुक में दिखता है।”
View this post on Instagram
Clothes make so much difference in your personality…. same person can look different….
सुनील के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘तस्वीर देखकर तो चांद भी शरमा जाए सरजी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नमस्ते सर, आपका लुक तो एकदम ही अलग है। एक और यूजर ने लिखा, सर आपकी क्यूटनेस का क्या राज है। आप इतने क्यूट कैसे हैं।
‘खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया’ में बड़ा बदलाव
हाल ही में सुनील लहरी सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में रामायण की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोबारा परदे पर वापसी करने के सवाल पर सुनील का कहना है कि अगर कोई अच्छा काम उन्हें मिलता है तो वह जरूर इस बारे में सोचेंगे। गौरतलब है कि सुनील पिछले काफी दिनों से लगातार सीरियल रामायण की शूटिंग से जुड़ी दिलचस्प बातें बता रहे हैं।