• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार अयोध्या को देने जा रही एक और फोर लेन की सौगात

Writer D by Writer D
13/11/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Laxman Path

Laxman Path

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की कवायद के तहत 200 करोड़ की लागत से लक्ष्मण पथ (Laxman Path) का निर्माण किया जायेगा।

अधिकृत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। जनवरी में रामलला अपने मंदिर में विराजमान भी हो जाएंगे। इन सब के बीच अयोध्या की कनेक्टिविटी को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। श्रीराम की नगरी में अलग अलग पथों के जरिए फोर लेन कनेक्टिवी प्रदान की जा रही है। इसमें अब एक नया नाम लक्ष्मण पथ (Laxman Path) का जुड़ने जा रहा है।

उन्होने बताया कि अयोध्या में राम पथ का निर्माण तेजी से हो रहा है, जो नयाघाट से सहादतगंज तक 13 किमी लंबा मार्ग है। इसके बाद जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, धर्मपथ के बाद अब लक्ष्मण पथ का निर्माण भी योगी सरकार कराने की तैयारी में जुट गई है। भगवान श्रीराम के छोटे भाई और शेषावतार लक्ष्मण जी के नाम पर बनने वाले इस नये वैकल्पिक मार्ग निर्माण की भी पूरी कार्ययोजना तैयार है। जिलाधिकारी नीतीश कुमार के अनुसार लक्ष्मण पथ गुप्तारघाट से राजघाट तक बनाया जाएगा। यह पथ फोरलेन होगा।

इस पथ (Laxman Path)के निर्माण के लिए नामित कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोनिवि की निर्माण ईकाई द्वितीय के अधिशासी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि करीब 12 किलोमीटर लंबा यह पथ उदया हरिश्चंद्र घाट तटबंध के समानांतर प्रस्तावित है। तटबंध की चौड़ाई पहले छह मीटर थी जिसे एक मीटर बढ़ाकर सात मीटर कर दिया गया है।

इधर लक्ष्मण पथ (Laxman Path) की चौड़ाई 18 मीटर तय कि गयी है। अधिशासी अभियंता के अनुसार लगभग दो सौ करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस वैकल्पिक मार्ग का आगणन शासन को प्रेषित कर दिया गया है और स्वीकृति की प्रतीक्षा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इस योजना पर काम शुरु कर दिया जाएगा।

Tags: ayodhya newsLaxman PathYogi News
Previous Post

राष्ट्रपति बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने चलाईं गोलियां

Next Post

समाजवादियों को मौका मिलेगा तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Narak Chaturdashi
Main Slider

नरक चतुर्दशी के दिन करे ये उपाय, प्रसन्न होंगे मृत्यु के देवता यम

19/10/2025
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र- बोले, “सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं”

18/10/2025
Deepotsav
उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव 2025: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा, इस वर्ष संख्या 23 करोड़ पार

18/10/2025
Deepotsav
उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव 2025: सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या बनेगी विश्व की दीप नगरी

18/10/2025
CM Yogi and Rajnath Singh visited 'Shaurya Van'
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण से भी ‘शौर्य’ गाथा कहेगी ‘ब्रह्मोस’

18/10/2025
Next Post
Akhilesh Yadav

समाजवादियों को मौका मिलेगा तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण में विकास का ब्योरा

29/03/2022
CM Yogi

चित्रकूट के भौतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

28/11/2024
Wolf

आदमखोर भेड़ियों ने फिर मचाया आतंक, ढाई साल की बच्ची को बनाया निवाला; बुजुर्ग गंभीर

02/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version