Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लॉकडाउन में बंदर ने खींची लक्ष्मण रेखा, हंसी नहीं रोक पाएंगे

बंदर ने खींची लक्ष्मण रेखा

बंदर ने खींची लक्ष्मण रेखा

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि कई बंदर सैर पर निकले हैं। इस दौरान एक बंदर को मस्ती करने की सूझती है। वह इधर-उधर देखता है। उसे कुछ दिखाई नहीं देता है। इसके बाद सोचने लगता है कि कैसे टाइम पास किया जाए। तभी उसकी नज़र चॉक पर पड़ती है। इसके बाद वह पहले गंभीर विचार करता है। फिर चॉक लेकर शुरू हो जाता है।

इस क्रम में वह वृताकार घेरा बनाता है। पहले एक घेरा बनाता है। इससे वह संतुष्ट नहीं होता है। इसके बाद एक और बनाता है। इस बार भी वह अपने ड्राइंग से संतुष्ट नहीं होता है तो फिर नॉन स्टॉप घेरा बनाने लगता है। मानो वह घेरा बनाने में महारत हासिल करना चाहता है। साथ ही चॉक भी खत्म करना चाहता है। वीडियो बेहद मजेदार है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-इस बंदर को पता है कि लॉकडाउन में कैसे टाइम पास किया जाता है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 5 हजार लोग देख चुके हैं और 600 लोगों ने लाइक किया है।

जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने बंदर के टाइमपास तरकीब की तारीफ की है। एक यूजर अरुण ने मजे लेते हुए लिखा है- गणित का शिक्षक छात्रों के सामने बेहतरीन वृत्त बनाने की कोशिश कर रहा है। एक अन्य यूजर अभिषेक ने लिखा है-ओलंपिक की तैयारी चल रही है। एक अन्य यूजर राजीव ने लिखा है- इसे लॉकडाउन फोबिया कहते हैं।

Exit mobile version