• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश में मतदान के दौरान हिंसा की शुरुआत, तारिक रहमान की पार्टी के नेता की हत्या

Writer D by Writer D
12/02/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Leader of Tarique Rahman's party killed amid Bangladesh polls

Leader of Tarique Rahman's party killed amid Bangladesh polls

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांग्लादेश में मतदान (Bangladesh Elections) के बीच खुलना में बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस झड़प में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी के एक नेता की हत्या कर दी गई है। बांग्लादेश में आधिकारिक तौर पर मतदान के दिन यह पहली हत्या है। हत्या के बाद पूरे इलाके में सेना की तैनाती की गई है। डेली ऑब्जर्वर के मुताबिक खुलना के आलिया मदरसे में मतदान के कुछ ही देर बाद वोटों की हेराफेरी को लेकर बीएनपी और जमात के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में बीएनपी के पूर्व कार्यालय सचिव हिफ़ुज़्ज़मान कोच्चि की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शांति बहाल की जा रही है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज जब्त किए गए हैं।

बीएनपी नेताओं का कहना है कि जिस मदरसे में यह घटना हुई है, उसका प्रमुख जमात से जुड़ा है। मतदान के दौरान जब बीएनपी के नेता वहां पर गए, तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

299 सीटों पर मतदान, जमात-बीएनपी में टक्कर

बांग्लाेदश (Bangladesh) की 299 सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है। सरकार बनाने के लिए 150 सीटों की जरूरत होगी। इस बार तारिक रहमान की बीएनपी और जमात गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। तारिक रहमान अपनी पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं। तारिक की मां खालिदा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।

Tags: Bangladesh Electionsinternational News
Previous Post

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

Next Post

मैं मजदूरों-किसानों के साथ मजबूती से खड़ा हूं… भारत बंद का राहुल गांधी ने किया समर्थन

Writer D

Writer D

Related Posts

Tarique Rahman
अंतर्राष्ट्रीय

17 साल के वनवास के बाद तारिक रहमान की धमाकेदार वापसी, PM की राह पर

13/02/2026
massive fire
Main Slider

बीजेपी नेता के घर धमाकों से हड़कंप, आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी

13/02/2026
Lawrence Bishnoi Gang
अंतर्राष्ट्रीय

तुम्हारा अंत समय नजदीक है… लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुर्तगाल में की फायरिंग

13/02/2026
Liquor
Main Slider

यूपी में मदिरा प्रेमियों को झटका! बढ़ेंगी शराब की कीमतें

13/02/2026
Hair
फैशन/शैली

घने-लंबे बालों का सपना होगा पूरा, ट्राई करें ये मैजिकल तेल

13/02/2026
Next Post
Rahul Gandhi

मैं मजदूरों-किसानों के साथ मजबूती से खड़ा हूं... भारत बंद का राहुल गांधी ने किया समर्थन

यह भी पढ़ें

Hawaii wildfire

हवाई के जंगलों में लगी भीषण आग, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 53

11/08/2023
Deepika once again joined hands with Sagar Productions

दीपिका ने एक बार फिर सागर प्रोडक्शन के साथ मिलाया हाथ

19/06/2021
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को मारी भीषण टक्कर, तीन भाइयों की मौत

09/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version