Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व आईपीएस और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री सहित अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल

bjp

bjp

उत्तर प्रदेश में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री किरण आरसी जाटव, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज झा और मशहूर कवि सौरभ सुमन सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

प्रदेश भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में ये नेता भाजपा में शामिल हुये।

इस मौके पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पूर्व अधिकारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।

सचिवालय से पूरे प्रदेश को ऊर्जा मिलती है : सीएम पुष्कर

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रत्याशी अभिराम दारा सिंह, कांग्रेस के रामदास बहेलिया, सिधौली से सपा के ब्लॉक प्रमुख राम बक्श रावत, आगरा से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शबाना खंडेलवाल, कांग्रेस के राजेश सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मनीषा सिंह सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Exit mobile version