Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें श्रद्धा कपूर की खूबसूरत त्वचा का राज, करती है रोजाना ये काम

shraddha kapoor श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर

लाइफ़स्टाइल डेस्क। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। जिनकी नेचुरल खूबसूरती फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी रहती है। वहीं श्रद्धा अपनी इस फ्लॉलेस ब्यूटी को बनाए रखने के लिए काफी देखरेख करती हैं। साथ ही बहुत ही कम मेकअप में स्पॉट होती हैं।

अगर आप भी चाहती हैं श्रद्धा कपूर जैसी फ्लॉलेस ब्यूटी तो उनकी दिनचर्या के इस हिस्से को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करिए। फिर देखिए कैसे किसी भी लड़की का चेहरा नेचुरल तरीके से ग्लो करने लगेगा।

वैसे बता दें कि श्रद्धा कपूर का फैशन सेंस भी कमाल का है और वो अक्सर ही एलिगेंट कपड़ों में स्पॉट होती हैं। लेकिन बात जब रेड कार्पेट की आती है तो फिर वो ग्लैमरस लुक से भी परहेज नहीं करती हैं। आगे की स्लाइड में देखिए कैसे श्रद्धा अपनी खूबसूरत त्वचा की देखभाल करती हैं।

श्रद्धा कपूर हमेशा मौसम के हिसाब से चेहरे का ख्याल रखती हैं। वो बताती हैं कि दिन में दो बार चेहरे को अच्छे से फेस वॉश से साफ करने के बाद मॉइश्जराइजर का इस्तेमाल करती हैं। जो कि मौसम के अनुसार होता है क्योंकि मेरी त्वचा मौसम के अनुसार ही रहती है।

श्रद्धा कपूर अपने चेहरे को पार्टी रेडी बनाने के लिए आंखों में काजल लगाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि आंखों में मेकअप पूरे लुक को बदल देता है। श्रद्धा कपूर के पास हमेशा एक वाटर प्रूफ काजल, मस्कारा, कंसीलर और लिप बॉम रहता है।

वहीं अपनी त्वचा को तरोताजा रखने के लिए श्रद्धा कपूर का सीक्रेट पानी और पॉजिटिव एटीट्यूट है। उनका मानना है कि निगेटिविटी हमारे चेहरे को डल बना देती है। वहीं ढेर सारा पानी पीने से त्वचा में ग्लो बना रहता है।

Exit mobile version