Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें क्या कहती है हाथों पर बनने वाली आड़ी-टोड़ी रेखाएं

हस्तरेखा चिन्ह

हस्तरेखा चिन्ह

लाइफ़स्टाइल डेस्क। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हाथों पर बनने वाली आड़ी-टोड़ी रेखाएं व्यक्ति के बारें में बहुत कुछ बताती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में एक ऐसे चिह्न के बारे में बताया गया है। जिसके हथेली में होने से व्यक्ति परेशानियों से घिरा रहता है। हर समय किसी न किसी बात की टेंशन लगी रहती है। जानते हैं हथेली पर बनने वाला वह चिह्न कौन सा है।

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हथेली पर बना जाल किसी भी स्थान पर जाल का निशान होना व्यक्ति के लिए शुभ नहीं रहता है। अगर किसी के हाथ में मणिबंध रेखा पर जाल का चिह्न बना हो तो ऐसे व्यक्तियों को जीवन में तरक्की पाने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन फिर भी कभी-कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं। इन्हें किसी भी कार्य में निराशा का सामना करना पड़ता है।

हथेली में मंगल पर्वत पर जाल का निशान बनना व्यक्ति के लिए अत्यंत खराब संकेत होता है। मंगल पर्वत पर जाल का निशान होने से व्यक्ति को अपने जीवन में मानसिक कष्ट सहने पड़ते हैं। राहु पर्वत पर जाल का चिह्न व्यक्ति के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होता है। बहुत प्रयास करने पर भी जीवन में परेशानियां आती रहती हैं। हर कार्य में बाधा बनी रहती है।

जिन लोगों की हथेली पर गुरु क्षेत्र पर जाल का चिह्न बनता रहा हो,  तो ऐसे व्यक्ति स्वार्थी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों के हर कार्य में अहम् का भाव होता है। जिसके कारण इन्हें परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

हस्तररेखाशास्त्र  के अनुसार हथेली पर केतु पर्वत पर जाल का चिह्न बनना शुभ संकेत नहीं होता है। इससे स्वास्थ से संबंधित परेशानियां लगी रहती हैं। ऐसे व्यक्तियों के पूरे जीवन कोई ने कोई रोग घेरे रहता है। हथेली में शनि पर्वत पर जाल का निशान बनने से जातक को आलस घेरे रहता है। और इसी कारण ये लोग व्यवसायिक और सामाजिक क्षेत्र में सफल नहीं हो पाते हैं। इसलिए इनके जीवन में धन से संबंधित परेशानियां बनी रहती हैं।

Exit mobile version