• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कटे पैर, 60 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश

Writer D by Writer D
21/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
High Tension Electric Wire
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। खेत में सिंचाई करने के लिए जाते समय विद्युत तार (High Tension Electric Wire) की चपेट में आने से एक शख्स इस कदर झुलस गया कि उसके दोनों पैर काटने पड़े। 15 साल से वह इसी हालत में है और विद्युत विभाग ने उसकी सुनवाई तक नहीं की। राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने आदेश दिया है कि पीड़ित को 50 लाख रुपये मुआवजा तथा 10 लाख रुपये मानसिक एवं आर्थिक कष्ट के लिए अदा किए जाएं। 4000 रुपये वाद व्यय भी दिया जाएं। दो माह में सारा भुगतान न करने पर ब्याज भी देना होगा।

08 मार्च 2006 की शाम को लखनऊ के गांव मडियांव का रहने वाला मुन्ना सरकारी नलकूप से सिंचाई करने के लिए अपने खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में वह एक टूटे हुए हाईटेंशन विद्युत तार (High Tension Electric Wire) की चपेट में आ गया। तार लटका था और उसमें करंट प्रवाहित था। मुन्ना इस तार से चिपक गया।

किसी तरह से सप्लाई कट कराने के बाद ग्रामीणों ने उसे तार से हटाया। तब तक मुन्ना बुरी तरह से झुलस चुका था। उसे छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विवि लखनऊ में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत बिगड़ती गई। उधर होली के कारण ज्यादातर कर्मचारी छुट्टी चले गए

सो रहे है लोगों पर गिरी हाइटेंशन लाइन, तीन लोगों की मौके पर मौत

उसके परिजन उसे वहां से डिस्चार्ज कराकर उजाला नर्सिंग सेंटर ले गए। यहां पैरों में जहर फैलने के कारण उसके दोनों पैर, बाएं हाथ का एक अंगूठा तथा अंगुली काटनी पड़ी। उसका दायां हाथ भी जल गया जो काम नहीं कर रहा है। परिवादी के मुताबिक उसने पुलिस, विद्युत अधिकारियों को कई बार गुहार लगाई पर न तो उसका मामला दर्ज किया गया और न ही उसके कोई प्रतिकर दिलाया गया। यहां तक कि विभाग के जेई ने मौके पर जाकर उसे देखा और अपनी आख्या में लिखा कि वास्तव में परिवादी के पैर कटे हैं और उसका हाथ भी सही काम नहीं कर रहा है। कहीं भी सुनवाई न होने के बाद पीड़ित ने राज्य उपभोक्ता फोरम का सहारा लिया।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

यहां हुआ 124 करोड़ रुपए का अमरूद घोटाला, रिटायर्ड PCS अफसर अरेस्ट

Next Post

लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, इनको मिल सकती है जगह

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
CM Yogi

लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, इनको मिल सकती है जगह

यह भी पढ़ें

Swachhta

स्वच्छता पर बनाएं ‘रील’ और ‘स्वच्छता वारियर’ बन जाए, जानें योगी सरकार का प्लान

10/04/2023
प्रियंका गांधी वाड्रा Priyanka Gandhi Vadra

सात मार्च को किसान महापंचायत में भाग लेंगी प्रियंका वाड्रा

02/03/2021
इजरायली सेना

इजरायल : सेना ने किया नयी मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version