Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लेग स्पिनर प्रवीण दुबे होंगे अमित मिश्रा का रिप्लेसमेंट : दिल्ली कैपिटल्स

delhi capitals

दिल्ली कैपिटल्स

दुबई| दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल अमित मिश्रा की जगह टीम में कर्नाटक के लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को शामिल कर लिया है। अमित मिश्रा उंगली में फ्रैक्चर के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए थे। 27 साल के प्रवीण ने अभी तक 14 डोमेस्टिक टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान 6.87 के इकॉनमी रेट से रन खर्चकर 16 विकेट लिए हैं।

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए राजस्थान और चेन्नई के बीच होगी जंग

दिल्ली कैपिटल्स के मीडिया रिलीज के मुताबिक, ‘दिल्ली कैपिटल्स ने 27 साल के लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को अमित मिश्रा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है।’ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 3 अक्टूबर को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए अमित मिश्रा चोटिल हो गए थे।

37 साल के अमित को सर्जरी करानी पड़ी है और फिलहाल वो रिकवर कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी आईपीएल से आउट हो चुके हैं।

Exit mobile version