Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लेखपाल और पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या, मौके पर पहुंचे DIG-SP

आजमगढ़ में रविवार देर रात सोते समय पति-पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। सुबह दोनों का शव तखत पर लटका मिला। मृतक मऊ के चिरैय्याकोट में चकबंदी विभाग में लेखपाल था। उनके कुछ ही दूरी पर दो मकान हैं। पति-पत्नी गांव के बाहर वाले मकान में रात में सोए थे।

पुलिस के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव निवासी राम नगीना (55) और उनकी पत्नी नगीना देवी (52) की हत्या हुई है। देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और दोनों का फावड़े से गला काट डाला। दोहरे हत्याकांड से गांव में एसपी अनुराग आर्य समेत कई थानों की पुलिस पहुंचकर जांच की। पुलिस हत्या मामले को चकबंदी में जमीन विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।

तरवां थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राम नगीना चकबंदी विभाग में लेखपाल थे। मऊ के चिरैय्याकोट में चकबंदी हो रही थी। जिसमें कुछ विवाद भी सामने आए थे। चकबंदी से जुड़े विवादों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन मासूमों की मौत

बेटे ने बताया कि सौ मीटर की दूरी पर उनके दो मकान हैं। उनके माता-पिता गांव से बाहर वाले मकान पर सोए थे। परिवार के अन्य लोग गांव वाले मकान में सोए थे। सुबह परिवार वालों को हत्या की जानकारी हुई। कैलाश ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। मृतक दंपत्ति के दो बेटे व दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो गई है।

डबल मर्डर की जानकारी होते ही DIG अखिलेश कुमार और SP अनुराग आर्य, SP ग्रामीण सिद्धार्थ भी घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। SP अनुराग आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्तिगत या व्यवसायिक रंजिश का मामला लग रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से काफी सबूत इक्ट्‌ठा किए हैं। इसके साथ ही परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version