Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोते समय रात में भरभराकर गिरा मकान का लेंटर, मां-बेटी की मौत

House Collapse

House Collapse

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला परमसुख में शनिवार रात सोते वक्त मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे परिवार के चार लोग मलबे में दब गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे परिवार के लोगों को निकाला गया। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला परमसुख निवासी रामवीर रोजाना की तरह घर के बरामदे में परिवार के साथ सो रहे थे। रविवार की सुबह अचानक से लेंटर गिर गया। अचानक मकान गिरने की आवाज पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

पहलवान सुशील कुमार को इस गैंगस्टर से है जान का खतरा, सामने आई यह वजह

मलबे में दबे लोगों को गांव के लोगों ने निकालना शुरू कर दिया जब तक मकान का मलबा हटाया गया तो श्यामा देवी (45) और बेटी खुशबू (14)  की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा मुलायम सिंह व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version