• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LIC ने लॉन्च की ‘धन वृद्धि’ बीमा पॉलिसी, जानिए इस प्लान की खासियत

Writer D by Writer D
23/06/2023
in Business, Main Slider
0
LIC

LIC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने अपनी नई पॉलिसी ‘धन वृद्धि’ लॉन्च कर दी है। इस नई पॉलिसी में बीमाधारक को बीमा कवर के साथ-साथ गारंटीड रिटर्न भी मिलेगा। ये एक सिंगल प्रीमियम लाइफ इंश्योरेंस प्लान होगा जो नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग और इंडिविजुल्स के लिए होगी।

LIC की ‘धन वृद्धि’ पॉलिसी 23 जून 2023 को लॉन्च हुई है। इस पॉलिसी को खरीदने की आखिरी तारीख कंपनी ने फिलहाल 30 सितंबर 2023 तय की है। यहां आपको पॉलिसी की हर डिटेल मिल जाएगी…

LIC धन वृद्धि प्लान की खासियत

LIC की इस पॉलिसी में लोगों को बीमा कवर के साथ एक गारंटीड रिटर्न का भी फायदा मिलेगा। पॉलिसी होल्डर्स के परिजनों को उसकी मृत्यु के मौके पर जहां वित्तीय सहायता मिलेगी, वहीं पॉलिसी मैच्योर होने पर एक गारंटीड रिटर्न भी मिलेगा।

इस पॉलिसी के ग्राहकों को दो ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें व्यक्ति की मृत्यु होने पर पहली परिस्थिति में 1।25 गुना और दूसरी परिस्थिति में 10 गुना रिटर्न हासिल किया जा सकता है। हालांकि दोनों ही स्थिति के लिए प्रीमियम अलग-अलग होगा।

पॉलिसी इतने दिन में होगी मैच्योर

LIC ‘धन वृद्धि’ पॉलिसी में मैच्योरिटी पीरियड 10, 15 और 18 साल का होगा। इस पॉलिसी का ग्राहक बनने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 90 दिन होना चाहिए, यानी बच्चों के नाम पर भी पॉलिसी खरीदी जा सकती है।

इतनी होगी बीमा राशि

LIC धन वृद्धि पॉलिसी के लिए न्यूनतम बीमा राशि 1।25 लाख रुपये होगी। इसके बाद इसे 5000 रुपये के गुणांकों के साथ बढ़ाया जा सकता है।

मृत्यु पर बीमा लाभ

LIC धन वृद्धि में रिस्क कवर शुरू होने के बाद पॉलिसी होल्डर की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर ‘बीमा राशि’ और उस पर अर्जित किया गया ‘गारंटीड रिटर्न’ मिलेगा। जबकि पॉलिसी की मैच्योरिटी पर उसे बीमा राशि और तब तक इकट्ठा हुआ गारंटीड रिटर्न मिलेगा।

प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने सीएम धामी का जताया आभार

पॉलिसी में गारंटीड रिटर्न हर साल पॉलिसी टर्म के आखिर में जोड़ दिया जाएगा। पहले ऑप्शन में 1,000 रुपये की बीमा राशि पर ये 60 से 75 रुपये होगा। जबकि दूसरे ऑप्शन में 25 से 40 रुपये के बीच होगा।

धन वृद्धि के साथ ले सकेंगे राइडर्स

LIC धन वृद्धि पॉलिसी के साथ ग्राहक अन्य टर्म पॉलिसी की तरह एक्सीडेंटल डेथ और डिसएबिलिटी बेनेफिट राइडर भी ले सकते हैं। इसी के साथ इस पॉलिसी पर लोन की सुविधा भी रहेगी। LIC धन वृद्धि पॉलिसी को बीमा एजेंट और ऑनलाइन माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Tags: insurance policiesLICLIC new policyLife Insurance Policy
Previous Post

प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने सीएम धामी का जताया आभार

Next Post

स्टिंग ऑपरेशन: पूर्व सीएम हरीश रावत को नोटिस जारी करने का आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Amit Shah
Main Slider

अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1100 करोड़ से अधिक की सौगात

07/03/2026
Amit Shah
Main Slider

अमित शाह ने किया ‘नूतन न्याय संहिता’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

07/03/2026
Amit Shah
Main Slider

एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर भारत से निकालेंगे: अमित शाह

07/03/2026
Amit Shah was welcomed by CM Dhami
Main Slider

देहारादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

07/03/2026
SIR
Main Slider

UP SIR Update: 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

07/03/2026
Next Post
Harish Rawat

स्टिंग ऑपरेशन: पूर्व सीएम हरीश रावत को नोटिस जारी करने का आदेश

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानः लाहौर की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुआ भीषण विस्फोट

21/10/2021

यूपी पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, लखनऊ में कई ठिकानों पर की छापेमारी

22/09/2020
wall collapse

निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, तीन बच्चों समेत नौ की मौत

16/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version