• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन लॉन्च होगा LIC का IPO

Writer D by Writer D
25/04/2022
in Business
0
LIC IPO

LIC IPO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े आईपीओ (IPO) की लॉन्चिंग तारीख तय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक 4 मई को LIC का IPO लॉन्च होगा, और 9 मई तक निवेशक इस आईपीओ में अप्लाई कर पाएंगे।

Business Today को सूत्रों को पता चला है कि इस बाबत LIC बोर्ड (LIC Board) की मंगलवार को एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें लॉन्चिंग की तारीख पर मुहर लगाई जाएगी। बैठक में मुहर लगने की इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी।

21000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

पहले सरकार देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी में 5% हिस्सेदारी बेचने वाली थी, लेकिन अब आईपीओ के जरिये महज 3।5% हिस्सेदारी पेशकश की जाएगी। आईपीओ के लिए एलआईसी का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इस हिसाब से अब इस आईपीओ का साइज 21,000 करोड़ रुपये होगा। हालांकि एक अधिकारी का कहना है कि मार्केट में डिमांड अच्छी रहती है तो सरकार इसे 5% तक बढ़ा सकती है।

बता दें कि 13 फरवरी को सेबी के पास दायर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में सरकार ने 31।62 करोड़ शेयरों की पेशकश करने का प्रस्ताव रखा था, जो कुल इक्विटी शेयरों का लगभग 5 प्रतिशत था।

विनिवेश का लक्ष्य होगा हासिल?

एलआईसी ने सेबी के पास जमा कराए DRHP में आईपीओ के लिए 5% तक हिस्सेदारी बेचने की अनुमति ली थी। जिसे अब घटाकर 3.5 फीसदी कर दी गई है। वहीं आईपीओ को लाने के लिए अंतिम तारीख 12 मई है। इसके बाद दोबारा सेबी से इजाजत लेनी होगी। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इससे पहले आईपीओ लॉन्च हो जाए।

मोदी सरकार ने फिर बंद किए 16 YouTube चैनल, 6 पाकिस्तान से हो रहे थे ऑपरेट

जब एलआईसी आईपीओ को लेकर चर्चा शुरू हुई थी तब सरकार ने इसका वैल्यूएशन 17 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। लेकिन अब आईपीओ को हिट कराने के लिए एलआईसी का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपये किया गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से देरी

गौरतलब है कि सरकारी बीमा कंपनी का यह आईपीओ सरकार के विनिवेश के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। एलआईसी आईपीओ के लॉन्च होने में पहले ही कई महीनों की देरी हो चुकी है। रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine War) समेत कई कारणों से बाजार में पिछले कुछ समय से बिकवाली का दौर चल रहा है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान विनिवेश से 65000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Tags: Business NewsLIC IPO
Previous Post

मोदी सरकार ने फिर बंद किए 16 YouTube चैनल, 6 पाकिस्तान से हो रहे थे ऑपरेट

Next Post

IPL 2022: शिखर के नाबाद 88 रनों से पंजाब ने चेन्नई को हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

Indigo
Main Slider

IndiGo के CEO का इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

10/03/2026
PM Kisan Nidhi
Main Slider

कब मिलेगी किसान निधि की 22 किस्त, तुरंत निपटा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

10/03/2026
Share Market
Business

भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ़्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

10/03/2026
LPG gas cylinder
Business

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

07/03/2026
Share Market
Main Slider

खुलते ही शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी ने भी दिया धोखा

06/03/2026
Next Post
KKR

IPL 2022: शिखर के नाबाद 88 रनों से पंजाब ने चेन्नई को हराया

यह भी पढ़ें

Arrested

कंटेनर से 35 लाख की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

07/01/2023
cm yogi

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए ‘स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता’ हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री

04/11/2025
kanwariyas

बारातियों से भरी बोलेरो की ट्रैक्टर ट्राली से भीषण टक्कर, मासूम सहित 6 की मौत

21/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version