• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाहिता की हत्या के आरोपी को उम्रकैद 

Writer D by Writer D
28/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी । जिले की एक अदालत ने एक विवाहिता की दहेज हत्या के पांच साल पुराने मामले में दोषी व्यक्ति को आजीवन कारावास (Life imprisonment ) की सजा सुनाई है और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अभियोजन पक्ष ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यहां फास्ट ट्रैक कोर्ट  की न्यायाधीश अनीता ने शुक्रवार की शाम मैनपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी मनोज कुमार को अपनी पत्नी पूजा को केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा जलाकर मारने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में पीडिता के सास-ससुर को बरी कर दिया।

अभियोजक मुकुल रायजादा के अनुसार, पीडिता पूजा (20) की 2014 में मनोज कुमार (25) से शादी हुई थी। शादी के बाद परिवार के सदस्यों ने पूजा को प्रताडित करना शुरू कर दिया क्योंकि वे लोग दहेज को लेकर असंतुष्ट थे और अन्य मांग भी शुरू कर दी थी।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 19 जनवरी 2017 को मनोज और उसके परिवार के सदस्यों ने पूजा के ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूजा ने अपने बयान में पति मनोज कुमार पर आग लगाने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार और कमला देवी को आरोपी बनाया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने मनोज को सजा सुनाई और राजेंद्र तथा कमला को पर्याप्त सबूत के अभाव में बरी कर दिया।

Tags: crime newsmainpuri news
Previous Post

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने बाबा विश्वनाथ दरबार में की पूजा-अर्चना

Next Post

रिटायर्ड डीआईजी से ठगी करने वाला नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

24 Kosi Parikarima
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के प्रयासों से पुनः शुरू हुई संभल की पौराणिक 24 कोसी परिक्रमा

25/10/2025
The arrest of Mukhtar's 'Dumpy' caused a stir.
उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल में सियासी भूचाल, डम्पी की गिरफ्तारी से हड़कंप!

25/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फॉर्मर रजिस्ट्री में सीतापुर नंबर-1, प्रदेशभर में 54% किसानों का पंजीकरण पूर्ण

25/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

औषधियों की गुणवत्ता सर्वोपरि, नियंत्रण तंत्र को बनाएं सुदृढ़ और प्रभावी: मुख्यमंत्री योगी

24/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल सुशासन की मिसाल: मिशन कर्मयोगी से बढ़ी दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही

24/10/2025
Next Post
Arrested

रिटायर्ड डीआईजी से ठगी करने वाला नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

suicide

फेमस बिल्डर ने 23वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

20/10/2022
up teacher

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में 55.74 लाख छात्र होंगे शामिल

18/10/2020
Priyanka Gandhi

‘मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम…’, प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किया सैल्यूट

06/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version