Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डॉ. मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, UK ने किया सम्मानित

dr. manmohan singh

dr. manmohan singh

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को आर्थिक और राजनीतिक जीवन में उनके योगदान के लिए हाल ही में लंदन में इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि इस अवॉर्ड को लेने के लिए पूर्व पीएम ब्रिटेन नहीं पहुंचे लेकिन यह अवार्ड राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (NISAU) यूके द्वारा दिल्ली में डॉ मनमोहन सिंह को सौंपा जाएगा। बता दें कि डॉक्टर मनमोहन सिंह 2004-2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

भारत में ब्रिटिश काउंसिल और यूके के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) के साथ साझेदारी में राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ यूके द्वारा इंडिया-यूके एचीवर्स ऑनर्स का आयोजन किया जाता है। जहां ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने वाले भारतीय छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं।

इसी दौरान डॉ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर दिए जाने का ऐलान हुआ। यह अवॉर्ड मनमोहन सिंह को ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटीज में उनकी अकादमिक उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

डॉ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने एक लिखित संदेश में कहा, ‘मैं इस भाव से बहुत प्रभावित हूं, जो विशेष रूप से युवा लोगों से आ रहा है जो हमारे देश बल्कि दोनों देशों के बीच संबंधों का भविष्य हैं।’

GIS का पीएम मोदी करेंगे शुभारम्भ: सीएम योगी

90 वर्ष की उम्र में अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने कहा, ‘भारत-यूके संबंध वास्तव में हमारी शैक्षिक साझेदारी द्वारा विशेष रूप से परिभाषित किए गए हैं। हमारे राष्ट्र के संस्थापक पिता, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, सरदार पटेल और कई अन्य लोगों ने यूके में अध्ययन किया और आगे चलकर महान नेता बने। यह एक विरासत है जो भारत और दुनिया को प्रेरित करती है। वर्षों से अनगिनत भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में अध्ययन करने का अवसर मिला है।’

Exit mobile version