• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2014, 2017 की तरह 2022 में भी सभी सीटों पर कमल खिलेगा : केशव मौर्या

Writer D by Writer D
22/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बांदा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बल पर 2014-2017 और 2019 की तरह 2022 में भी सभी सीटों पर कमल खिलेगा। हम बुंदेलखंड ही नहीं पूरे प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।

जनाधिकार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाले जाने वाली भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दूसरे दिन जीआईसी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में उक्त विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 100 में 60 हमारा है। 40 में बटवारा है और 40 में भी हमारा है। जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले जो साइकिल से चलते थे फॉर्च्यूनर पर चलने लगते हैं।

जीआईसी मैदान, बांदा में जन विश्वास यात्रा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की सभी योजनाएं: सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित हैं। विकास पर आधारित योजनाएं सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है।#JanVishwasYatra2021 pic.twitter.com/V1LQQ3I02t

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 22, 2021

कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहा करते थे कि दिल्ली से 100 रूपये भेजने पर 15 रूपये ही पहुंच पाते हैं। तो यह पचासी रुपए लूटने वाले अब यह लूट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए यह लुटेरे मिलकर भाजपा का विरोध कर रहे हैं। केंद्र में मोदी सरकार आते ही पूरा का पूरा पैसा आपके खाते में सीधे पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज और माफिया राज को समाप्त कर सुशासन स्थापित करते हुए भाजपा की योगी सरकार अपराधियों, गुंडों को सजा देने का काम कर रही है।

डिप्टी सीएम मौर्य ने अखिलेश यादव को पिछड़े वर्ग का सबसे बड़ा दुश्मन करार देते हुए कहा की फूट डालकर राज करने का सपना देखने वाले अखिलेश किसी और पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें। मोदी जी ने देश को लूटने से बचाया इसीलिए गरीब का घर बन रहा है, उनके घरों में बिजली पहुंच रही है, उनके घर में शौचालय बन रहा है।

आजादी के 75वें वर्ष में 75 हजार बच्चों ने गाया वंदेमातरम

उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता डिप्टी सीएम से कम नहीं है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम मौर्य ने बांदा बाईपास रिंग रोड हेतु 68 करोड़ की घोषणा के साथ-साथ तिंदवारी, बबेरू, नरैनी के मार्गों के निर्माण, पथरा- तुर्रा मार्ग में सेतु निर्माण, मेधावी बच्चों के घर तक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर मार्ग सहित जनपद में शहीद मार्ग जय हिंद वीर पथ निर्माण की भी घोषणा की।

जनपद बांदा में @BJP4UP द्वारा आयोजित जन विश्वास यात्रा में उमड़े जनसैलाब के उत्साह को नमन है। आप सभी का यह उत्साह, आशीर्वाद एवं समर्थन उत्तर प्रदेश में भाजपा को फिर से 300 पार पहुंचाएगी।#JanVishwasYatra2021#BJPJanVishwasYatra2021 pic.twitter.com/geO4Orc6LK

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 22, 2021

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की प्यासे, बेरोजगार तथा किसानों की आत्महत्या के लिए जाने जाने वाले बुंदेलखंड को विकास की धारा में लाकर प्रदेश की योगी सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार बिजली पानी सड़क साहित जो महत्वपूर्ण कार्य कर रही है वह यहां की तस्वीर बदल कर, बदहाल बुंदेलखंड को खुशहाल बुंदेलखंड बनाने का ऐतिहासिक कार्य यह डबल इंजन की सरकारें कर रही हैं।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जन विश्वास यात्रा के प्रदेश संयोजक बाबूराम निषाद, यात्रा के क्षेत्रीय संयोजक राम किशोर साहू, जिला प्रभारी कमलावती सिंह, सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट प्रशांत उमराव, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी दीप अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजेश द्विवेदी, लवलेश सिंह, शीला सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, बलराम सिंह कछवाह, अजय सिंह पटेल, बी डी प्रजापति, प्रभाकर अवस्थी, सहित बड़ी मात्रा में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित भारी जनसैलाब उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में बांदा के पत्रकारों ने बांदा में रातों रात बन गई सड़कों का मुद्दा उठाया और बताया कि यहां सड़क तो खूब बन रही हैं लेकिन दो-तीन दिन में उखड़ रही है। इस बात पर डिप्टी सीएम कन्नी काटते नजर आए और पत्रकारों के सवालों से बचने की कोशिश करते रहे। कार्यक्रम के दौरान ही बेरोजगार युवकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र ही भर्ती कराने की मांग की। नारेबाजी करने वाले बेरोजगारों को बाद में वहां से हटा दिया गया।

Tags: banda newsKeshav mauryaup news
Previous Post

पंजाब के बाद अब उत्तराखंड में कांग्रेस की कलह, हरीश रावत ले सकते है ये बड़ा फैसला

Next Post

प्रधानमंत्री के विजन के साथ उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाया जाएगा : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

चिन्तन शिविर 2.0: सीएम विष्णुदेव सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर

08/06/2025
Brick Kilns
उत्तर प्रदेश

ईंट भट्ठों के नियमन की दिशा में सीएम योगी का ठोस कदम

08/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी के बौद्ध तीर्थस्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट कर रही योगी सरकार

08/06/2025
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री ने IIM रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

08/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मक्का की लहलहाती फसल देख प्रसन्न हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

08/06/2025
Next Post

प्रधानमंत्री के विजन के साथ उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाया जाएगा : धामी

यह भी पढ़ें

Moto GP Bharat

2024 में फिर यूपी लौटेगा मोटो जीपी भारत

26/09/2023
CM Dhami

किच्छा क्षेत्र के ऐतिहासिक विकास कार्य भविष्य में मील के पत्थर साबित होंगे : मुख्यमंत्री

13/10/2024
join BJP

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल सहित सपा-बसपा के कई नेता बीजेपी में शामिल

12/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version