• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अप्रैल में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Writer D by Writer D
26/03/2023
in Business, Main Slider
0
Bank Holidays

bank holiday

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत के साथ ही देश में कई नियम-कानून बदलते हैं. अप्रैल (April) का महीना नए वित्त वर्ष का आगाज होता है. ऐसे में संभव है कि आपको बैंक में भी कोई काम पड़ जाए. तो आपके लिए फिर ये जान लेना बेहद जरूरी है कि 30 दिन वाले अप्रैल के महीने में करीब 15 दिन बैंक बंद (Bank Closed) हने वाले हैं. यहां आप छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

वैसे आपको बताते चलें कि 15 दिन की छुट्टियों में अप्रैल (April)  में पड़ने वाले अहम दिन, जयंती, त्योहारों और शनिवार एवं रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. जानें किस दिन कौन सी छुट्टी पड़ने वाली है.

अप्रैल (April)  में पड़ने वाली बैंक छुट्टियां (Bank Holidays)

भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने के हिसाब से बैंक हॉलिडे (Bank Holidays) की लिस्ट जारी करता है. इसमें अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग दिन बैंक बंद रहने की सूचना दी जाती है.

1 अप्रैल: 31 मार्च 2023 को देर रात तक बैंकों में काम होने की वजह से 1 अप्रैल को देश के अधिकतर हिस्सों में बैंक बंद रहते हैं. आइजोल, चंडीगढ़, शिमला और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में 1 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे.

2 अप्रैल: इस दिन रविवार की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी.

4 अप्रैल: इस दिन महावीर जयंती है. इसके चलते गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक की छुट्टी रहेगी.

5 अप्रैल: इस दिन बाबू जगजीवन राम की जयंती है और हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे.

7 अप्रैल: इस दिन गुड फ्राइडे है. देश में त्रिपुरा, गुजरात, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर जैसी जगहों छोड़कर बाकी राज्यों में बैंक इस दिन बंद रहेंगे.

8 अप्रैल: इस दिन महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी है.

Yogi 2.0 का एक साल: नगर विकास में सफाई पर ध्यान, बिजली की हुई निर्बाध आपूर्ति

9 अप्रैल: इस दिन बैंकों में रविवार का अवकाश रहेगा.

14 अप्रैल: इस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है. वहीं अलग-अलग राज्यों में बोहाग बीहू, वैसाखी, बिसबुआ संक्रांति इत्यादि त्यौहार मनाया जाना है. इसलिए देश के अधिकतर राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे.

15 अप्रैल: इस दिन भी कई राज्यों में नया साल मनाया जाएगा. वहीं हिमाचल डे भी है. इसलिए त्रिपुरा, असम, केरल, बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

16 अप्रैल: इस दिन बैंक में रविवार की छुट्टी है.

18 अप्रैल: इस दिन शब-ए-कदर है. इसके चलते जम्मू-कश्मीर में बैंक इस दिन बंद रहेंगे.

21 अप्रैल: इस दिन रमजान ईद पड़ सकती है. वहीं जुमात-उल-विदा भी पड़ने वाला है. इसलिए त्रिपुरा, जम्म-कश्मीर और केरल में बैंक बंद रह सकते हैं.

22 अप्रैल: इस दिन देशभर में ईद मनाई जा सकती है. इसलिए बैंकों में अवकाश रहेगा.

23 अप्रैल: इस दिन रविवार का अवकाश है.

30 अप्रैल: इस दिन भी बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी.

Tags: Bank closedbank closed in aprilBank HolidaysBusiness News
Previous Post

Yogi 2.0 का एक साल: नगर विकास में सफाई पर ध्यान, बिजली की हुई निर्बाध आपूर्ति

Next Post

जानिए घर पर रख सकते हैं कितना कैश, ज्यादा रखने पर लग सकता है जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

Legislative Council
Main Slider

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

14/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र: पुष्कर सिंह धामी

14/05/2026
SIR
Main Slider

दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने कसी कमर

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम योगी

14/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

अलविदा प्रतीक यादव! ससुर ने दी मुख्याग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल

14/05/2026
Next Post
Rupee

जानिए घर पर रख सकते हैं कितना कैश, ज्यादा रखने पर लग सकता है जुर्माना

यह भी पढ़ें

De-Tan

अब घर पर करें De-Tan ट्रीटमेंट, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

10/09/2025
milk

जानें रात में सोने से पहले दूध पीना कितना सही?

08/07/2021
Explosives recovered

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version