Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नन्हें हाथी को आया गुस्सा तो दिखाया अपना दम

हाथी

हाथी

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक नन्हा हाथी गुस्से में दिख रहा है और उसकी गुस्ताखी बेहद प्यारी है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि कुछ लोग सफारी पर निकले हैं। वे लोग जंगल में जानवरों की छवि को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं।

https://twitter.com/SudhaRamenIFS/status/1286498793219690497?s=20

इस बीच उनकी नजर हाथियों के एक झुंड पर पड़ती है। इसके बाद वे लोग हाथियों के करीब जाते हैं। जहां हाथियों के झुंड में एक नन्हा हाथी भी है जो बेहद प्यारा है लेकिन गुस्सैल है। तभी हाथियों का झुंड आगे बढ़ जाता है, क्योंकि वे जानते हैं कि सफारी पर आने वाले लोगों का यह रोज का ड्रामा है, लेकिन नन्हा हाथी वहीं रुक जाता है। इसके बाद वह दौड़कर आगे आता है और आंखें तरेरकर कहना चाहता है कि अब हमलोगों का समय है। अब ये नौटंकी नहीं चलेगी।

इसके बाद वह अपने पिछले पांवों पर खड़े होकर सूंड हिलाने लगता है। तब तक हाथियों का काफिला आगे बढ़ जाता है। जब नन्हा हाथी पीछे पलटकर देखता है तो उसकी पांवों तले ज़मीन ही खिसक जाती है। इसके बाद वह नन्हा हाथी वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन  8 हजार लोग देख चुके हैं और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने नन्हें हाथी के साहस की जमकर तारीफ की है।

Exit mobile version