• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘श्रद्धा के 35 टुकड़े किए गए, मैं तुम्हारे 70 कर दूंगा…., लड़की को लिव-इन पार्टनर ने दी धमकी

Writer D by Writer D
02/12/2022
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
threatened

Live-in partner threatened the girl

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के धुले शहर में लिव-इन पार्टनर ने लड़की को श्रद्धा वाल्कर जैसा हाल कर देने की धमकी (Threatened) दी है। धुले की रहने वाली पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत में लड़की ने कहा है कि उसके साथ मारपीट की गई और इसी के साथ युवक ने उसके 70 टुकड़े कर देने की भी धमकी दी है।

लड़की ने कहा कि उसके पार्टनर (Live-in-Partner) ने उसे धमकी देते हुए कहा है कि दिल्ली में श्रद्धा वाल्कर के 35 टुकड़े किए गए, अगर तुम हमारे खिलाफ गई तो मैं तुम्हारे 70 टुकड़े कर दूंगा।

बुधवार की रात पुलिस के पास लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा है कि अरशद सलीम मलिक नाम का युवक उसके साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था। उसने 29 नवंबर को धमकी दी। युवती ने कहा कि वह जुलाई 2021 से साथ रह रहे हैं।

शादी के बाद पति की हादसे में हो गई थी मौत

लड़की ने बताया कि उसकी शादी 4 अप्रैल 2016 को हुई थी। इसके बाद साल 2017 में उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद 2019 में सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई। इसके बाद उसकी मुलाकात एक एकेडमी के हर्षल माली नाम के युवक से हुई।

लड़की ने कहा कि युवक उसे ललिंग गांव स्थित जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने वीडियो बनाकर उसे धमकी दी। इसके बाद उसके साथ रहने का फैसला कर जुलाई 2021 में लिव इन रिलेशनशिप में आ गए।

‘हलफनामा तैयार करने गए तब पता चला कि वह हर्षल माली नहीं, बल्कि अरशद है’

लड़की ने कहा कि एक हलफनामा तैयार करने के लिए अमलनेर गए। तब युवती को पता चला कि वह जिसके साथ लिव इन में रह रही है, उसका नाम हर्षल माली नहीं, बल्कि अरशद सलीम मलिक है। अरशद उसे उस्मानाबाद के एक फ्लैट में ले गया।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, इसके साथ ही पहले पति से उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। अरशद के पिता ने उसे अप्राकृतिक प्रताड़ना दी। इसके चार महीने बाद अरशद उसे धुले शहर के विता भट्टी इलाके में ले आया।

26 अगस्त को पीड़िता ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, आरोपी ने कराया धर्म परिवर्तन

इस दौरान 26 अगस्त 2022 को पीड़िता ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी उसके साथ अप्राकृतिक दुर्व्यवहार किया जा रहा था। इसी बीच अरशद ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। उसने पांच साल के पहले बच्चे का खतना करने की भी कोशिश की।

इस दौरान जब लड़की ने विरोध किया तो अरशद उसे दिल्ली में हुए श्रद्धा वाल्कर की खबर के बारे में याद दिलाया। पीड़िता ने कहा है कि अरशद ने उसे धमकी देते हुए कहा कि ‘उसके 35 टुकड़े ही किए गए, हम तुम्हारे 70 टुकड़े कर देंगे।’

विरोध करने पर आरोपी ने साइलेंसर से लड़की को जलाया

पीड़ित लड़की ने शिकायत में कहा है कि जब उस्मानाबाद में अरशद ने सोने की बनावट को तोड़ने से इनकार कर दिया तो उसने उसे साइलेंसर से जलाया था। इस मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर अरशद और सलीम दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ट्रेन की खिड़की का कांच तोड़ कर यात्री की गर्दन में घुसी लोहे की रॉड, मौके पर मौत

बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा वाल्कर की हत्या के मामले ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। आरोपी आफताब ने जिस क्रूरता से श्रद्धा की हत्या की, उसकी हर तरफ निंदा हो रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के धुले से यह घटना सामने आई है।

Tags: Maharashtra NewsMumbai NewsNational newsshraddha murder case
Previous Post

प्रदेश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी: एके शर्मा

Next Post

यहां लगा हुक्का बार पर बैन, रद्द होंगे रेस्तरां के लाइसेंस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल

19/09/2025
Election Commission
Main Slider

बिहार चुनाव से पहले ECI का बड़ा फैसला, 474 राजनीतिक पार्टियों को सूची से हटाया

19/09/2025
Terrorist attack on Assam Rifles convoy in Manipur
Main Slider

असम राइफल्स के काफिले पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, कई घायल

19/09/2025
Another encounter in the firing case at Disha Patni's house.
Main Slider

Disha Patani House Firing: ‘बाबा के यूपी में अब नहीं आएंगे सर’, एनकाउंटर के बाद बोला आरोपी

19/09/2025
CM Dhami
राजनीति

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री

19/09/2025
Next Post
Hookah Bar

यहां लगा हुक्का बार पर बैन, रद्द होंगे रेस्तरां के लाइसेंस

यह भी पढ़ें

jiomart

जियोमार्ट की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, कंपनी ने किया आगाह

27/08/2020

इमा कप जिला कराटे प्रतियोगिता में इतने प्रतिभागी लेंगे भाग

11/05/2022
nail paint remover

इन तरीकों से हटाये नेल पॉलिश, नाखून नहीं होंगे खराब

11/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version