• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में एक साल से कम के उम्र के 16500 बच्चों की बचाई गई जान

Writer D by Writer D
31/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
NICU

Newborn dies in NICU fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश सरकार का प्रदेशवासियों को बेहतरीन मॉडल के तहत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसका ही परिणाम है कि एसआरएस (सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) बुलेटिन के अनुसार उत्‍तर प्रदेश में आईएमआर 3 अंक की कमी आई है। शिशु मृत्‍यु दर के मामले में यूपी ने शानदार कार्य किया है। जिसकी गवाही एसआरएस के आंकड़े दे रहे हैं। एसआरएस 2019 में 41 से एसआरएस 2020 में 38 हो गया है।

उत्‍तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 3 अंक की गिरावट और  ग्रामीण क्षेत्रों में 4 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। 55 लाख जीवित जन्मों को ध्यान में रखते हुए यूपी में एक साल से कम के उम्र के 16,500 नवजात बच्‍चों (children) के जीवन को बचाया है जो अन्यथा एक वर्ष की आयु तक मर जाते।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों (children)  के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया है। इसके ही परिणाम है कि पिछले कुछ वर्षों में एक ओर शिशु मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आई है वहीं दूसरी ओर दस्तक कार्यक्रम के परिणामस्वरूप एईएस व जेई से प्रभावित सभी क्षेत्रों में बच्चों (children)  की मृत्यु में बड़ी कमी दर्ज की गई है। योगी सरकार के इस पहले बजट में बाल कल्याण पर विशेष ध्‍यान दिया गया है।

जिसके तहत कुपोषण पुनर्वास केन्द्रों को जिलों से ब्लॉक तक ले जाने के लिए बजटीय प्रावधान किया गया है। ऐसे में सैंपल रजिस्‍ट्रेशन सिस्‍टम के आंकड़ों अनुसार मृत्‍यु दर, जन्‍म दर, शिुशु मृत्‍यु दर में यूपी में काफी सुधार हुआ है। इसके साथ ही राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 में जारी किए आंकड़ों के अनुसार यूपी में नवजात शिशु की मृत्यु दर के आंकडों में गिरावट दर्ज की गई है।

नीति आयोग की डेल्‍टा रैंकिंग में भी यूपी था प्रथम

स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में सुधार के मामले में उत्‍तर प्रदेश डेल्‍टा रैंकिंग में प्रथम स्‍थान पर है जबकि असम व तेलंगना दूसरे व तीसरे स्‍थान पर है। पिछली सरकारों के मुकाबले योगी सरकार के कार्यकाल में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में तेजी सेधार हुआ है जिसकी गवाही राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 और नीति आयोग के स्‍वास्‍थ्‍य सूचकांक के आंकडे दे रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य सूचकांक में यूपी का विकासशील प्रदर्शन में यूपी 5.52 प्राप्‍तांक हासिल करने में सफल रहा है। सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश यूपी सुधार के मामले नंबर वन है।

पांच वर्ष में चार लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार

बच्‍चों (children)  में संक्रमण की दर में आई 9.4 की गिरावट 

बच्‍चों (children)  में संक्रमण दर की बात करें तो साल 2017 से पहले बच्‍चों में संक्रमण की दर 15 प्रतिशत थी तो वहीं अब 5.6 प्रतिशत है। जिसके अनुसार योगी सरकार में बच्‍चों की संक्रमण दर में 9.4 की गिरावट दर्ज की गई। यूपी में शिशु मृत्‍यु दर (आईएमआर) वर्तमान समय में 50.4 प्रतिशत है तो वहीं इससे पहले 63.5 प्रतिशत थी।

पांच साल के अंदर शिशु मृत्‍यु दर 59.8 प्रतिशत है वहीं योगी सरकार से पहले यह 78.1 प्रतिशत थी। प्रदेश में साल 2017 से पहले जहां हजारों की तदाद में नौनिहाल संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ देते थे पर प्रदेश सरकार की स्‍वर्णिम योजनाओं से प्रदेश के बच्‍चों के हालात बेहतर हुए हैं।

Tags: Lucknow Newsniti ayogup news
Previous Post

सिद्धू मूसेवाला के 19 साल के फैन ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

Next Post

जनशिकायतों का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Yogi Sarkar

जनशिकायतों का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

MLC चुनाव से पहले लखनऊ की सड़क पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

08/04/2022
BMC's annual budget approved

BMC के सालाना बजट को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य विभाग बजट में नहीं की गयी कटौती

21/08/2020
Blinkit

ब्लिंकिट क्लाउड किचन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना, इस वजह से हुई ये बड़ी कार्रवाई

17/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version