• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिरौती लेने के बावजूद LJP नेता की निर्मम हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

Writer D by Writer D
02/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kidnapped LJP leader killed

Kidnapped LJP leader killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की हत्या मामले में पूर्णिया जिला प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है।

पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा है कि पूर्णिया जिला प्रशासन की निष्क्रियता के वजह से लोक जनशक्ति पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मनिहारी विधानसभा से दो बार चुनाव लड़े अनिल उरांव को तीन दिन पहले अपराधियों ने अगवा कर लिया था।

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार पूर्णिया एसपी के संपर्क में थे। एसपी ने कहा था कि जल्द अपराधियों से मुक्त कराएंगे।

सल्ट विधानसभा उपचुनाव मतगणना के तीसरे चक्र में भाजपा 1255 मतों से आगे

संजय पासवान ने कहा कि अनिल उरांव के परिवार से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार बात कर रहे थे। अपराधियों ने दस लाख की फिरौती मांगी और परिवार के लोगों ने दे भी दिया था। इसके बावजूद अनिल उरांव की अपराधियों ने हत्या कर दी।

जिला प्रशासन अगर सक्रिय होती तो अनिल उरांव को बचाया जा सकता था लेकिन, जिला प्रशासन गंभीर नहीं थी, पार्टी इसकी कड़ी भर्त्सना करती है। जिला प्रशासन जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे, स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करे, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे, लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

संजय पासवान ने कहा कि बिहार में की तमाम व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराध चरम पर है, रोज लूट, हत्या, बलात्कार हो रहा है, स्वास्थ्य व्यवस्था पंगु बन गई है, लोग असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं। अपराधी दिन-रात जब जहां चाहे हत्या कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चैन की बंसी बजा रहे हैं।

Bengal Electoin: 12 बजे तक भाजपा से आगे चल रही है TMC, ममता बनर्जी पीछे

उन्हें बयानबाजी से फुर्सत ही नहीं है, लोगों को झूठ मूठ का भरोसा दिलाकर बरगलाया जा रहा है। बेखौफ बदमाशों ने आदिवासी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल उरांव का अपहरण पूर्णिया के खजांची हाट थाना क्षेत्र से 29 अप्रैल को कर लिया था। जिसमें दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई और परिजनों ने फिरौती की रकम भी पहुंचाई लेकिन फिरौती देने के बावजूद अपहर्ताओं ने उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी, आज रविवार को उनका शव बरामद किया गया।

Tags: bihar newscrime newsKidnapped LJP leader killed
Previous Post

ट्विंकल खन्ना ने एक बार फिर Oxygen Concentrators दान करने का फैसला लिया

Next Post

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हिना के लिए मुश्किल हो रहा अपनी माँ से दूर रहना

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhath-Modi
राजनीति

छठ गीत में गूँजा पीएम मोदी का नाम, बिहार की महिलाओं ने लगाया भक्तिमय सुर

24/10/2025
Imran Masood
Main Slider

भगत सिंह को बताया हमास… इमरान मसूद के बयान पर मचा हंगामा

24/10/2025
Madrasa demands virginity test from 13-year-old student
Main Slider

मदरसे की शर्मनाक मांग: कहा– पहले बच्ची का ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ लेकर आओ

24/10/2025
Nominee
Business

बैंक ग्राहकों के लिए राहत! अब 4 नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे, उत्तराधिकार और क्लेम में बढ़ेगी पारदर्शिता

24/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक वृद्धि का निर्णय: मुख्यमंत्री

24/10/2025
Next Post
It is difficult for Hina to stay away from her mother after Corona positive

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हिना के लिए मुश्किल हो रहा अपनी माँ से दूर रहना

यह भी पढ़ें

Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

07/05/2024
World Soil Day

World Soil Day: घरेलू कचरे का घर में ही उपचार, वातावरण बना रहे शुद्ध

07/12/2023
AK Sharma

जीएसटी रिफॉर्म से कर प्रणाली की जटिलताओं से मिली राहत: एके शर्मा

28/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version