Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘लो झोओ’ बनी ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली दूसरी फिल्म डायरेक्टर महिला, रचा इतिहास

'Lo Zhao' wins second Oscar award, director

'Lo Zhao' wins second Oscar award, director

ऑस्कर अवार्ड दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड होता है। जिसे बड़े पर्दे का हर इंसान लेना चाहता है। लेकिन ये ख़िताब उसी के हाथ लगता है जिसके अंदर काबलियत और जुनून दोनों होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं ऐसी ही फिल्मकार की जिसका नाम है लो झोओ।

Oscar Awards में छाया ‘नोमैडलैंड’ का जादू, पढ़िए पूरी लिस्ट

इन्होने 93वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार हासिल किया। कैथरीन बिगेलो पहली महिला थीं जिन्होंने 2009 में अपनी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए ऑस्कर जीता था।जौ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला हैं।

दिल्ली हिंसा का आरोपी JNU का पूर्व छात्र उमर खालिद कोरोना पॉजिटिव

लो झोओ ने रविवार रात को अपने संबोधन में कहा, ”फिल्म ‘नोमैडलैंड’ की मेरी पूरी टीम, हमने बेहद खास सफर साथ में तय किया है। आप सभी का बहुत शुक्रिया। मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं।”जौ (39) जब किशोरी थीं तभी वह अमेरिका आ गयी थीं। उन्होंने आगे कहा कि बाद में उन्होंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि मुश्किल हालातों का कैसे सामना किया जाये।’नोमैडलैंड’ झाओ की तीसरी फिल्म है।

 

Exit mobile version