Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

महाराष्ट्र के पांच जिलों में सात दिनों का लॉकडाउन

महाराष्ट्र के पांच जिलों में सात दिनों का लॉकडाउन

नई दिल्ली। मणिपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है।देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अभी थमी नहीं है। कुल केसों की संख्या 25,26,193 लाख हो चुकी है। फिलहाल 6,68,220 लाख कोरोना केस ऐक्टिव हैं, वहीं 18,08,937 लाख लोग इससे ठीक हो चुके हैं। अबतक 49,036 लोगों को इस वायरस की वजह से जान गंवानी पड़ी है।

फिलहाल हर रोज 900 से ज्यादा मौतें होने लगी हैं। यह औसत अमेरिका और ब्राजील के बराबर ही है। भारत में अब तक 49 हजार 170 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, दुनिया में यह आंकड़ा 7 लाख 63 हजार 733 पहुंच गया है। यानी भारत में अब तक दुनिया की सिर्फ 6.5 फीसदी मौतें हुई हैं।

वाराणसी में एक विधायक समेत 58 नए कोरोना पॉजिटिव, मिले, दो की मौत

उधर, राहत की बात यह है कि भारत में जिस रफ्तार से नए मरीज बढ़ रहे हैं, उस रफ्तार से मौतें नहीं बढ़ रही हैं। मसलन, देश में शुरुआती 10 हजार मौतें 16 जून तक हो गई थीं, तब कुल 3.54 लाख मरीज थे। यानी इनमें से 2.82 फीसदी मरीजों की मौत हुई। लेकिन, पिछली 10 हजार मौतें 5.96 लाख मरीजों में से हुई हैं, यानी सिर्फ 1.68 फीसदी मरीज नहीं बचाए जा सके।

मौतों के मामलों में सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। वहां देश के 22 फीसदी मरीज हैं, जबकि मौतें 38 फीसदी हो चुकी हैं। इसी तरह गुजरात में देश के 3 फीसदी मरीज हैं, पर मौतें 6% हो चुकी हैं। उधर, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 25 लाख 30 हजार 490 हो गई है।

Exit mobile version