Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र में फिर हुई लॉकडाउन की शुरूआत, 13 अक्टूबर तक सब बंद

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के 61 गांवों में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इन 61 गांवों में अचानक 10 से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। इस वजह से इन गांवों में एक बार फिर 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। सबसे ज्यादा केस जिले के संगमनेर तालुका से जुड़े 24 गांवों में पाए गए हैं। अहमदनगर जिले के इन 61 गांवों में लॉकडाउन डीएम डॉ. राजेंद्र भोसले के आदेश से लगाया गया है।

जिले में 500 से 800 तक आए नए केस

जिले में प्रतिदिन 500 से 800 तक नए केस सामने आ रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव रेट 5 प्रतिशत से ज्यादा है। जिन गांवों में 20 से ज्यादा मरीजों का इलाज शुरू है, ऐसे गांवों में कंटेनमेंट जोन जाहिर करना, गांवबंदी करना, कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन और 100 फीसदी वैक्सीनेशन जरूरी है। इस बारे में संबंधित गांवों को आदेश भी दिया गया था कि, वो कोरोना प्रभावित हिस्सों में प्रतिबंधों और नियमों का पालन करें। लेकिन उन प्रतिबंधों का पालन नहीं किया गया। इस वजह से कोरोना संक्रमण अहमदनगर जिले के 61 गांवों तक फैल गया।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क हादसा, सात की मौत, 28 घायल

आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी

अहमदनगर के 61 गांवों में एक बार फिर से जो लॉकडाउन लगा है, वो 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस बीच इन गांवों में सभी तरह के काम ठप रहेंगे। जिन भागों में मरीजों की संख्या ज्यादा है, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। इन गांवों में बाहर से आने वालों पर पाबंदी होगी। गांव से बाहर जाने की अनुमति भी नहीं होगी। अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े सामानों की दुकानों को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। पांच से ज्यादा लोग एक जगह पर जमा नहीं हो सकेंगे। कृषि से जुड़े सामानों की सप्लाई से जुड़े वाहनों को छोड़ कर बाकी वाहनों को गांवों में प्रवेश करने पर पाबंदी होगी।

राज्य के बाकी हिस्सों में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में

राज्य के बाकी हिस्सों में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। इसलिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है। 2 अक्टूबर को राज्य में कोरोना का इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 35 हजार 955 रिकॉर्ड की गई। राज्य में कोरोना का इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 764 दर्ज की गई थी।

Exit mobile version