Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कब मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?

lohri

lohri

हर साल लोहड़ी (Lohri ) का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। पंजाबी समुदाय के लोग इस त्योहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लोहड़ी के शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां भेंट करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है।

15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए साल 2024 में लोहड़ी (Lohri ) 13 जनवरी की जगह 14 जनवरी को होगी। इस दिन रात के समय सभी लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं और आग जलाते हैं। इस अलाव में गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की और गुड़ से बनी चीजें अर्पित की जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या नहीं।

लोहड़ी (Lohri ) के दिन करें ये कार्य

लोहड़ी (Lohri ) के अवसर पर गरीब कन्याओं को रेवड़ी खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

सनातन धर्म में अग्नि को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी के दिन अग्नि देवता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से आपको हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

लोहड़ी (Lohri ) के दिन न करें ये कार्य

– लोहड़ी (Lohri ) के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।
– इस दिन किसी को भी अपशब्द न कहें।
– इस दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

लोहड़ी (Lohri ) पर चढ़ाई जाने वाली सामग्री जैसे मूंगफली और रेवड़ी आदि की सबसे पहले पूजा करें। लोहड़ी की अग्नि में झूठी चीजें चढ़ाना चाहिए।

Exit mobile version