• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14 जनवरी को मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें इस पर्व का महत्व और शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
13/01/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
lohri

lohri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोहड़ी (Lohri) का पर्व खुशियों का प्रतीक माना जाता है. लोहड़ी का त्योहार किसानों के नए साल के रूप में मनाया जाता है. इस बार लोहड़ी 13 जनवरी नहीं बल्कि 14 जनवरी 2023 यानी शनिवार को मनाई जाएगी. यह त्योहार पंजाब और हरियाणा में काफी लोकप्रिय है. लोहड़ी के दिन आग में मूंगफली, तिल, गुड़, गजक और रेवड़ी चढ़ाने का रिवाज है. कुछ जगहों पर लोहड़ी को तिलोड़ी भी कहा जाता है. लोहड़ी का यह खास पर्व फसलों को समर्पित किया जाता है. पंजाब में लोहड़ी फसल काटने के दौरान मनाया जाता है.

लोहड़ी (Lohri) का महत्व

पंजाब में लोहड़ी फसल काटने के दौरान मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि फसल काटने से घर में आमदनी बढ़ती है और खुशियां आती हैं. लोहड़ी के दिन लोग आग जलाकर उसमें गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक इत्यादि डालते हैं. इसके बाद एक दूसरे के साथ यह सभी चीजें बांटते भी हैं. इस दिन रबी की फसल को आग में समर्पित कर सूर्य देव और अग्नि का आभार प्रकट किया जाता है. आज के दिन किसान फसल की उन्नति की कामना करते हैं.

लोहड़ी (Lohri) शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, लोहड़ी 14 जनवरी 2023 यानी शनिवार को मनाई जाएगी. लोहड़ी पूजा के लिए रात 08 बजकर 57 मिनट का समय शुभ रहेगा.

लोहड़ी (Lohri) पूजन विधि

इस दिन शुभ मुहुर्त में साफ-सुथरे खुले स्थान पर लकड़ी और सूखे उपलों का ढेर लगाकर आग जलाएं. अर्ध्‍य देने के बाद उसमें रेवड़ी, सूखे मेवे, मूंगफली, गजक अर्पित करें. इस पवित्र अग्नि की 7 परिक्रमा करें. परिक्रमा करते हुए भी इसमें रेवड़ी, मूंगफली, तिल आदि अर्पित करते जाएं. परिक्रमा पूरी करने के बाद बड़ों का आर्शीवाद लें.

इस दिन बच्चे उत्सव के दौरान बच्चे घर-घर जाकर लोक गीत गाते हैं और लोगों द्वारा उन्हें मिष्ठान और पैसे भी दिए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि बच्चों को खाली हाथ लौटाना सही नहीं माना जाता है, इसलिए उन्हें इस दिन चीनी, गजक, गुड़, मूंगफली एवं मक्का आदि भी दिया जाता है, जिसे लोहड़ी कहा जाता है.

दुल्ला बट्टी की कहानी

लोहड़ी (Lohri) के दिन अलाव जलाकर उसके इर्द-गिर्द डांस किया जाता है. इसके साथ ही इस दिन आग के पास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनी जाती है. लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता है. मान्यता है कि मुगल काल में अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक शख्स पंजाब में रहता था.

आरती करते वक़्त ना करें ये गलती, हो सकता है बड़ा अशुभ

उस समय कुछ अमीर व्यापारी सामान की जगह शहर की लड़कियों को बेचा करते थे, तब दुल्ला भट्टी ने उन लड़कियों को बचाकर उनकी शादी करवाई थी. कहते हैं तभी से हर साल लोहड़ी के पर्व पर दुल्ला भट्टी की याद में उनकी कहानी सुनाने की पंरापरा चली आ रही है.

Tags: lohri 2023lohri importancelohri KathaLohri muhurtpuja
Previous Post

इस दिन लॉन्च होगा samsung का सबसे पावरफल स्मार्टफोन, प्री बुकिंग पर मिल रहे ये बंपर ऑफर

Next Post

12 दिन 5.4 सेंटीमीटर धंसा शहर, ISRO ने जारी की जोशीमठ की सैटेलाइट तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

Body Polishing
फैशन/शैली

घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग, जानिए आसान तरीका

07/05/2026
Dark Knees
फैशन/शैली

काले घुटने पर अपनाएं ये नुस्खे, हो जाएंगे गोरे

07/05/2026
onion water
खाना-खजाना

सिर दर्द में मिलेगा आराम, करें इस पानी का इस्तेमाल

07/05/2026
Facial
फैशन/शैली

फेशियल के बाद न करें ये काम, स्किन को होगा नुकसान

07/05/2026
Brahma Muhurta
धर्म

ब्रह्म मुहूर्त में महिलाएं कर लें ये उपाय, खुशहाली से भर जाएगा जिंदगी

07/05/2026
Next Post
Joshimath

12 दिन 5.4 सेंटीमीटर धंसा शहर, ISRO ने जारी की जोशीमठ की सैटेलाइट तस्वीरें

यह भी पढ़ें

Asha Bhosle

90 वर्ष की हुयी सुरों की मल्लिका आशा भोसले, दुबई में मनाएंगी अपना जन्मदिन

08/09/2023
allahabaad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी में पहले दिन 198 छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

07/11/2020

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

16/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version