• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक स्व.राम रेखा यादव अपने जीवन के अंतिम क्षण तक राष्ट्र हित में कार्य करते रहे

पूर्व विधायक स्व.राम रेखा यादव के 11वीं पुण्यतिथि पर बर्डपुर में आयोजित हुए श्रद्धांजि सभा

Jai Prakash by Jai Prakash
02/06/2024
in उत्तर प्रदेश, विचार, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव का ग्यारहवीं पुण्यतिथि बर्डपुर स्थित ओम प्रकाश यादव के आवास पर मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व. राम रेखा यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव अपने जीवन के अंतिम क्षण तक राष्ट्र हित में कार्य करते रहे, वे अन्याय व अत्याचार का पुरजोर विरोध करते रहे, उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव अपने जीवन के अंतिम समय तक हिंदू हितो की रक्षा व पीड़ितो को न्याय दिलाने का कार्य करते रहे, आज उन्ही के पद चिन्हों पर उनके पुत्रगण ओम प्रकाश यादव एवं वेद प्रकाश यादव भी चलकर लोगो की मदद करने का कार्य कर रहे है।   श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला मंत्री डा. जय सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव भले ही हम लोगो के बीच में नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी हमारे बीच में जिंदा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव के जीवन से सम्बंधित एक पुस्तक भी लिखने का कार्य किया जाएगा, जिससे लोग उनके जीवनी को पढ़े औऱ उनके मार्ग पर चलें। श्रद्धांजली सभा में आए हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव के पुत्र भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मैं अपने पिता जी के पदचिन्हों पर चलकर अजीवन पीड़ितो की मदद करता रहूंगा, इसके लिए मुझे चाहे जो कीमत चुकानी पड़े पीछे नहीं हटूंगा।     पूर्व ग्राम प्रधान दयाराम यादव ने कहा कि जिस तरह से स्वर्गीय राम रेखा यादव ने संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत कर समाज सेवा के लिए तत्पर बने रहते थे, उन्होंने बिना किसी भेद भाव के सदैव जन हित की बात कर अपनी छाप छोड़ी है इस समाज में, इससे इस समाज के लोगो को सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ के जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव अपने जीवन के अंतिम समय तक देश व समाज के हित में कार्य करते रहे, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उनके विचारों को आगे बढ़ाकर ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजली सभा को पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र, सेवानिवृत्त शिक्षक कामता यादव, जिला पंचायत सदस्य राम निवास यादव, गौसेवा प्रमुख विनोद जायसवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नितेश पांडेय, भाजपा नेता अरविंद उपाध्याय, अनिल यादव, विश्व हिन्दू महासंघ के कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मद्धेशिया आदि लोगो ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेश यादव ने करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वेद प्रकाश यादव, हर्ष यादव, हिमान्शु यादव, राम प्रसाद चौरसिया, राजेन्द्र यादव, राम सिंह, विश्व हिन्दू महासंघ के ब्लाक मंत्री अनिल कुमार उमर वैश्य, नगर अध्यक्ष अर्जुन मद्धेशिया, नगर महामन्त्री आकाश मोदनवाल, राम गोपाल गुप्ता, रवि वर्मा, प्रदीप यादव, दीपक चौरसिया, अजय द्विवेदी, राम रेखा यादव, सिपाही, मोतीलाल, राजकुमार, सोनू, राधेश्याम यादव, कमलेश जायसवाल, दयानंद यादव, आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

‘प्यासे को पानी देना सबसे अच्छा काम है’, यूपी और हरियाणा के सीएम को मंत्री आतिशी ने लिखी चिट्ठी

Next Post

1912 पर प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, UPPCL अध्यक्ष ने दिए निर्देश

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें: मुख्यमंत्री योगी

26/05/2026
DGP
Main Slider

चार साल बाद यूपी पुलिस को मिलेगा परमानेंट DGP… जानें कौन रेस में सबसे आगे?

26/05/2026
Horrific accident on Lucknow-Agra Expressway
Main Slider

एक्सप्रेसवे पर स्लीपर-बस पलटी, दरोगा समेत 7 की मौत; CM योगी ने जताया शोक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Next Post
1912 helpline number

1912 पर प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, UPPCL अध्यक्ष ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

इजरायल में कोरोना

इजरायल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.87 लाख के पार, 1.34 लाख लोग रोगमुक्त

21/09/2020
जेपी नड्डा JP Nadda

मैं इसलिए सुरक्षित हूं, क्योंकि मेरे पास थी बुलेट प्रूफ गाड़ी : जेपी नड्डा

10/12/2020
KGBV

KGBV की बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार कर रही योगी सरकार

06/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version