Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

क्रिसमस पार्टी के लिए ढूंढ रहे हैं नेल आर्ट डिजाइन, तो यहां से चुने

Nail Art

Nail Art

हम सभी चाहते हैं कि हमारे हाथ खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम आए दिन सैलून में जाकर तरह-तरह के मैनीक्योर भी करवाते हैं। वहीं क्रिसमस (Christmas) लगभग आने ही वाला है और इसके लिए हम जैसे नेल आर्ट (Nail Art) लवर्स नए-नए डिजाइन के नेल आर्ट डिजाइंस बनवाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस पर किसी पार्टी में जा रही हैं और थीम बेस्ड नेल एक्सटेंशन ट्राई करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं क्रिसमस पार्टी के लिए नेल आर्ट (Nail Art) के नए डिजाइंस।

देखने में ऐसा नेल आर्ट डिजाइन काफी क्यूट नजर आ रहा है। बता दें कि इसे आप खुद घर पर इयरबड्स की मदद से भी बना सकती हैं।

अगर आप व्हाइट कलर के नेल डिजाइन को पसंद करती हैं तो इस तरह से आप बेस कलर को व्हाइट रखकर ब्राउन, ग्रीन और रेड कलर की नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

वहीं अगर आप क्रिसमस थीम को फॉलो करना पसंद करती हैं तो इस तरीके से आप स्टोन को शामिल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो इस पर क्रिसमस थीम से मिलते-जुलते स्टीकर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सोबर और सिंपल नेल्स रखना पसंद करती हैं तो ऐसा डिजाइन चुनें। देखने में इस तरह का नेल लुक काफो फ्रेश और क्यूट नजर आ रहा है। इसे बनाने के लिए आप कॉटन का इस्तेमाल कर सकती हैं और चाहे तो केवल एक नाखून पर शिमर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

स्टाइलिश नेल लुक चाहिए तो इस तरह के स्टीकर वाले डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। बता दें कि इसके लिए आप बाजार से नेल स्टीकर खरीदकर खुद घर पर भी बना सकती हैं।

स्टोन और स्टीकर दोनों ही डिजाइन पसंद करती हैं तो आप इस तरह का टेक्सचर नेल आर्ट डिजाइन चुन सकती हैं। बता दें कि इसके लिए आप पेस्टल कलर का ही इस्तेमाल करें और चाहे तो यूनीक लुक देने के लिए आप ग्लिटर या शिमर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

अगर आप रेड से हटकर कुछ यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह के ग्रीन कलर ग्लॉसी नेल आर्ट को चुन सकती हैं। बता दें कि इसमें थोड़ा और स्टाइलिश लुक देने के लिए आप चाहे तो स्टोन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

कुछ अलग और यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो ऐसा कलरफुल डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसे बनाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो 3 से 4 अलग-अलग कलर का भी चुनाव कर सकती हैं।

Exit mobile version