Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बप्पा को प्रिय हैं ये फूल, पूजा में अर्पित करने से गणेश जी खुशियों से भर देंगे घर

Ganesh

Ganesh

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा फूलों के बिना अधूरी है। फूलों की सुगंध से जहां वातावरण सुशोभित होता है। वहीं, भगवान भी प्रसन्न होते हैं। वैसे हर देवी-देवता का एक पसंदीदा फूल होता है। अगर उस पुष्प से उनकी पूजा की जाए तो भगवान अधिक प्रसन्न होते हैं। देशभर में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाई जाएगी। गणेश पूजा से पहले जानिए आप किन फूलों से विघ्नहर्ता की पूजा कर कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

शास्त्रों के अनुसार गणेश (Ganesh) बुद्धि और सिद्धि के देवता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि वह किन फूलों से खुश होंगे। तो पूजा से पहले जान लें कि भगवान गणपति के पसंदीदा पुष्प कौन-से हैं।

गुड़हल का फूल

गुड़हल का फूल भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। अगर उनकी पूजा में यह पुष्प चढ़ाया जाए तो वह समृद्धि प्रदान करते हैं और दुश्मनों का नाश करते हैं।

कुंद फूल

गणेश चतुर्थी पर कुंद फूल विघ्नहर्ता को अर्पित करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

अपराजिता फूल

अपराजिता का फूल शनि को बहुत प्रिय है। यह पुष्प गणेश जी को भी अत्यंत प्रिय है। इस फूल से लंबोदर की पूजा करने से विवाद में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

गेंदे का फूल

सभी पूजा में पीले गेंदे का उपयोग किया जाता है। भगवान गणेश को यह फूल प्रिय है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए गेंदे के फूल की माला सिद्धिदाता को अर्पित करें।

Exit mobile version