• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रामलला का तिलकोत्सव, 6 दिसंबर को संपन्न होगा विवाह

Writer D by Writer D
18/11/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। भगवान श्रीराम (Lord Ram) के विवाह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। विवाह अगले महीने 6 दिसंबर को संपन्न होगा। इससे पहले आज यानी सोमवार को तिलक चढ़ाया जाएगा, जिसके लिए नेपाल से 501 तिलकहरू यानी तिलक चढ़ाने वाले अयोध्या पहुंचेंगे। भगवान राम के तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए नेपाल के मधेश प्रदेश के सीएम रवाना हुए और शाम सात बजे तक उनका काफिला गोपालगंज पहुंच गया।

नेपाल से हमेशा भगवान राम (Lord Ram) के लिए तिलक आता रहा है और इस बार भी विवाह समारोह से पहले तिलकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बारात का न्योता भी दिया जाएगा। तिलकोत्सव का समय 2 बजे है, जो रामसेवक पुरम में किया जाएगा। तिलकोत्सव की तैयारियों और सभी व्यवस्थाओं के लिए महासंघ के नेपाल राष्ट्र के संयोजक रघुनाथ शाह के साथ 12 से ज्यादा लोग यहां पहले ही पहुंच चुके हैं।

संत-महंत को भेजे गए निमंत्रण पत्र

रामसेवक पुरम में खूब तैयारियां चल रही हैं। एक 100 गुणा 90 फिट का बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। तिलकोत्सव के लिए सभी संत और महंत को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं और सभी को आमंत्रित कर दिया गया है।

विवाह पंचमी के दिन करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा वैवाहिक जीवन

इसी निमंत्रण पत्र में 26 नवंबर को अयोध्या से नेपाल के जनकपुर जाने वाली बारात का विवरण भी दिया गया है। हालांकि बारात के लिए अलग से भी निमंत्रण पत्र बनाया जाएगा लेकिन वह सिर्फ कुछ ही बारातियों को भेजा जाएगा।

स्वादिष्ट पकवान किए जा रहे तैयार

सीता माता के छोटे भाई की भूमिका जानकी मंदिर जनकपुर के छोटे महंत रामरोशन दास निभाएंगे और भगवान राम (Lord Ram) को तिलक चढ़ाएंगे। तिलक चढ़ाने वाले 501 तिलकहरूओं के लिए भोजन में आलू टिक्की, पापड़ी चाट, छोले, चावल, रायता, हलवा, पापड़, सब्जी, पूड़ी समेत कई स्वादिष्ट पकवान का इंतजाम किया गया है। तिलकोत्सव में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं, जो अवध क्षेत्र में गाए जाने वाले परंपरागत लोकगीतों का मंगलयान करेंगी।

Tags: ayodhya newsup news
Previous Post

20 नवंबर को इन जिलों में रहेगी हॉलिडे, निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किया

Next Post

UP Board: इस दिन से शुरू हो सकते है एग्जाम, जानें कब जारी होगी डेट शीट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बालकनी में ये पौधे लगाएं तो बढ़ सकती है सुख-समृद्धि, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें जरूरी नियम

13/04/2026
स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
Main Slider

आशा भोसले के निधन पर दुनियाभर में शोक, बॉय जॉर्ज बोले— ‘आपकी आवाज रेशम जैसी थी’

13/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम ने बच्चों को दी सीख- परिश्रम करो, इसी से मिलती है मंजिल

13/04/2026
राजनीति

बंगाल चुनाव से पहले बढ़ा सियासी पारा, महिला सुरक्षा पर अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला

13/04/2026
Next Post
UP Board

UP Board: इस दिन से शुरू हो सकते है एग्जाम, जानें कब जारी होगी डेट शीट

यह भी पढ़ें

murder

जमीनी विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या

03/01/2022
BJP

J-K विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की और लिस्ट, इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

27/08/2024

मोदी के कारण अमेरिका-चीन में लगते हैं भारत माता के जयकारे : स्वतंत्रदेव

16/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version