Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाल किले के पास कार में तेज धमाका, 10 लोगों की मौत

explosion near Red Fort Metro station

explosion near Red Fort Metro station

दिल्ली के लाल किला (Red Fort) मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर खड़ी एक कार में जोरदार धमाका (Explosion) हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं।

फायर ब्रिगेड को धमाके (Explosion) की सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली। धमाके (Explosion) के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में तीन और गाड़ियां आ गईं। मौके से मिल रही तस्वीरें बेहद विचलित करने वाली हैं। धमाके के दौरान आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे चटक गए, और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

धमाके (Explosion) का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग यह जांच कर रहे हैं कि क्या यह धमाका कार की सीएनजी लीक होने से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह है। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं।

इस धमाके (Explosion) ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती जांच में यह मामला केवल “स्थानीय विस्फोट” नहीं लग रहा। गौरतलब है कि आज ही फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है, हालांकि फिलहाल दोनों घटनाओं के बीच कोई सीधा संबंध नहीं जोड़ा गया है।

Exit mobile version