Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लव जिहाद भाजपा की डिक्शनरी से निकला शब्द, इसके पीछे है खतरनाक साजिश : गहलोत

अशोक गहलोत ashok gehlot

अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लव जिहाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निर्मित शब्द है, जिसके जरिए भाजपा देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़कर राष्ट्र को विभाजित करने का प्रयास कर रही है।

गहलोत ने कहा कि विवाह वैयक्तिक स्वतंत्रता का विषय है, जिस पर रोक लगाने केे लिये कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है। यह कानून न्यायालय मेें टिक नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि प्रेम में जिहाद के लिये कोई स्थान नहीं है।

Kangana Ranaut का विवाह पूर्व संबंधों को लेकर ट्वीट हुआ वायरल

गहलाेत ने कहा कि देश में ऐसा वातावरण उत्पन्न किया जा रहा है, जिसमें दो वयस्कों की सहमति राज्य की दया पर निर्भर होगी। विवाह निजी निर्णय है और वे इस पर रोक लगा रहे हैं जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिये लव जिहाद के नाम पर सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह संविधान के उन प्रावधानों के खिलाफ है जिसके तहत नागरिकों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है।

Exit mobile version