Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लव जिहाद: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी शमशाद गिरफ्तार, मां-बच्ची की हत्या कर दफना दी थी लाश

मेरठ लव जिहाद

मेरठ लव जिहाद

मेरठ। मेरठ लव जिहाद मामले मे बड़ी खबर सामने आई है। आरोपी शमशाद पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया गया है। मेरठ पुलिस ने ब्रह्मपुरी इलाके में शमशाद को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त शमशाद पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी की पत्नी को भी साक्ष्य छुपाने/मिटाने का दोषी पाते हुए वांछित बनाया गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली प्रिया का 10 साल पहले उसके पति से तलाक हो गया था। प्रिया की एक बेटी भी थी। वह तलाक के बाद अपनी बेटी के साथ मोदीनगर में ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। इसी दौरान उसका फेसबुक के जरिए अमित नाम के शख्स से दोस्ती हुई। यह दोस्ती कुछ दिनों में प्यार में बदल गई। प्रिया अमित के साथ बतौर पत्नी मेरठ में काशीराम कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

पीएम मोदी ने देश के वीर सपूतों को किया नमन, शाह ने भी दी श्रद्धांजलि

साल 2018 में उसे अमित की हकीकत का पता चला। उसे जानकारी हुई कि थाना परतापुर क्षेत्र के रहने वाला अमित का असली नाम शमशाद है। इसके बाद उसने खरखौदा थाने में अमित उर्फ शमशाद के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने पर पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए शमशाद ने प्रिया से समझौता कर लिया और उसे अपने साथ भूडबराल अपने घर लेकर चला गया।

आरोप है कि इसके बाद अचानक प्रिया और उसकी बेटी गायब हो गई। बीते 14 जुलाई को प्रिया की एक सहेली ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एक चायवाला निकला 51 करोड़ रुपए का कर्जदार, जानिए क्या है पूरी मामला

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मंगलवार को आरोपी शमशाद के घर पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घर के अंदर जमीन में गड्ढ़ा खोदकर दबाए गए मां बेटी के शव कंकाल के रूप में बरामद हो गए। फॉरेंसिक टीम ने दोनों शवों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाया है। पता चला है कि, 28 मार्च को उसने प्रिया और उसकी बेटी की हत्या कर शवों को घर में दफन कर दिया गया था।

प्रिया की सहेली चंचल का आरोप है कि शमशाद ने अपना धर्म छिपाकर उसकी सहेली प्रिया को प्रेम जाल में फंसाया था। पिछले पांच सालों से प्रिया अपनी बेटी सहित आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इतना ही नहीं आरोपी शमशाद ने काशीराम कॉलोनी स्थित प्रिया का एक फ्लैट बिकवाकर उसकी रकम भी हड़प ली थी। उधर, जब प्रिया को आरोपी के धर्म के विषय में जानकारी मिली तो आरोपी ने उसकी हत्या कर डाली।

Exit mobile version